शिक्षा एवं राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को वितरित की गई शैक्षणिक सामग्री
मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा, टाटानगर द्वारा रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत चलाए जा रहे “सृजन से सम्मान तक” अभियान एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय श्री राकेश मोदी जी के सम्मान में “शिक्षा एवं राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पंकज आगीवाल के नेतृत्व एवं समन्वय में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। इस सेवा अभियान के अंतर्गत 600 पुस्तकें, 1000 पेंसिल एवं 250 क्रेयॉन्स वितरित किए गए

शिक्षा एवं राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को वितरित की गई शैक्षणिक सामग्री
जमशेदपुर- मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा, टाटानगर द्वारा रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत चलाए जा रहे “सृजन से सम्मान तक” अभियान एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय श्री राकेश मोदी जी के सम्मान में “शिक्षा एवं राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक पंकज आगीवाल के नेतृत्व एवं समन्वय में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। इस सेवा अभियान के अंतर्गत 600 पुस्तकें, 1000 पेंसिल एवं 250 क्रेयॉन्स वितरित किए गए।
यह वितरण लिलिपुट स्कूल (सोनारी), स्वामी बुद्धानंदन सभा गृह विद्यालय (सोनारी) एवं उच्च कन्या विद्यालय (गोलमुरी) में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि जागृत करना, राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष आकाश मोदी, उपाध्यक्ष आनंद गोयल, सचिव अनिमेष छापोलिया, संयुक्त सचिव राहुल चौधरी, कार्यक्रम संयोजक पंकज आगीवाल, शिवम चौधरी एवं अधिवक्ता शुभम अग्रवाल सहित शाखा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मारवाड़ी युवा मंच – स्टील सिटी शाखा ने इस सेवा कार्य में सहयोग प्रदान करने वाले सभी सदस्यों, सहयोगकर्ताओं एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजहित एवं राष्ट्रहित के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।


