मिथिला सांस्कृतिक परिषद् जमशेदपुर के त्रैवार्षिक 2026-2029 के लिए विधापति सभागार गोलमुरी में कार्यसमिति सदस्यों का चुनाव देर रात संपन्न हुआ
इस बार के चुनाव में कई पुराने कार्यसमिति सदस्यों को हार का मुंह देखना पडा आजीवन सदस्यों ने कई नये चेहरे को जिताकर वर्तमान कमिटी के लिए मुसीबत खड़ा कर दिया है इस बार पदाधिकारी के चुनाव में वर्तमान कमिटी बहुमत से कोसों दूर हैं जिसके कारण वर्तमान कमिटी के अध्यक्ष और महासचिव पदाधिकारी बनने के लिए काफी मशक्कत करनी पड रही है वर्तमान कमिटी के पदाधिकारी में अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए किसी एक पद के लिए हाथ धोने की प्रबल संभावना बन रही है वर्तमान कमिटी में महासचिव धर्मेश कुमार झा उर्फ लडडू झा के प्रति काफी लोग आक्रोशित हैं और उनके कार्य प्रणाली से आजीवन सदस्य सहित कार्य समिति सदस्य सहित काफी लोग आक्रोशित हैं

जमशेदपुर- मिथिला सांस्कृतिक परिषद् जमशेदपुर के त्रैवार्षिक 2026-2029 के लिए विधापति सभागार गोलमुरी में कार्यसमिति सदस्यों का चुनाव देर रात संपन्न हुआ मिथिला सांस्कृतिक परिषद के 35 कार्यसमिति सदस्यों की जीत की घोषणा देर की गई

इस बार के चुनाव में कई पुराने कार्यसमिति सदस्यों को हार का मुंह देखना पडा आजीवन सदस्यों ने कई नये चेहरे को जिताकर वर्तमान कमिटी के लिए मुसीबत खड़ा कर दिया है इस बार पदाधिकारी के चुनाव में वर्तमान कमिटी बहुमत से कोसों दूर हैं

जिसके कारण वर्तमान कमिटी के अध्यक्ष और महासचिव पदाधिकारी बनने के लिए काफी मशक्कत करनी पड रही है वर्तमान कमिटी के पदाधिकारी में अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए किसी एक पद के लिए हाथ धोने की प्रबल संभावना बन रही है वर्तमान कमिटी में महासचिव धर्मेश कुमार झा उर्फ लडडू झा के प्रति काफी लोग आक्रोशित हैं और उनके कार्य प्रणाली से आजीवन सदस्य सहित कार्य समिति सदस्य सहित काफी लोग आक्रोशित हैं

आज के चुनाव में चुने हुए कार्यसमिति सदस्यों के बीच वर्तमान कमिटी के अध्यक्ष मोहन ठाकुर से अधिक धर्मेश कुमार झा उर्फ लडडू झा के प्रति लोग काफी आक्रोशित हैं मोहन ठाकुर के प्रति लोगों का झुकाव है लेकिन उनका भी मामला वर्तमान महासचिव धर्मेश कुमार झा उर्फ लडडू झा के कारण प्रतिष्ठा दांव पर लगा हुआ है

इस बार के पदाधिकारी चुनाव में तीन गुट में बंटे 35 लोगों के द्वारा पदाधिकारी का चुनाव करना है देखना है कि इस होड़ में किस प्रत्याशी की जीत होती है आज दो गुट के द्वारा अलग अलग ढंग से अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए होटलों में बैठकें की जा रही है या की गई है

एक गुट का नेतृत्व मोहन ठाकुर और धर्मेश कुमार झा उर्फ लडडू झा के द्वारा किया जा रहा है और दुसरे गुट का नेतृत्व ललन चौधरी, आकाश चन्द्र मिश्र और शिव चन्द्र झा द्वारा किया जा रहा है एक गुट का बैठक होटल रमाडा में अपने समर्थकों के द्वारा अपने समर्थन में किया जा रहा है और दूसरे गुट की बैठक जे के रेसीडेंसी में किया जा रहा है दोनों ही गुट में अपने अपने स्तर से कार्यसमिति सदस्यों को लुभावना आशवासन देकर कार्यसमिति सदस्यों को अपने पक्ष में मत करने की योजना में लगे हुए हैं लेकिन तीसरा फ्रंट इन दोनों गुट के अनुरूप मत डालने की योजना बना रहे हैं और जो होटलों की इस बैठक में जाना मुनासिब नहीं समझा आज कार्य समिति सदस्यों के बीच शाम साढ़े छह बजे पदाधिकारीयों का चुनाव है देखना है कि चुनाव सर्वसम्मति से होता है या मतों से देखना है कि ऊंट किस करवट लेता है

कार्यसमिति सदस्यों के लिए कुल पैंतीस सदस्यों का चुनाव किया गया जिसमें निर्विरोध कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई
गोविन्दपुर मिथिलेश कुमार झा, टेल्को सुजीत कुमार झा साकची माला चौधरी, गोपाल जी चौधरी, मानगो मोहन ठाकुर, पंडित विपिन कुमार झा, सोम नाथ मिश्र बिष्टुपुर आकाश चन्द्र मिश्र, देवेंद्र झा गोलमुरी कैलाश झा और विलास झा के नामों की घोषणा की गई जबकि सिदगोडा धर्मेश कुमार झा उर्फ लडडू झा-701, दिलीप कुमार झा-639, राजेश कुमार झा-598, अनिल कुमार मिश्रा-445 बारीडीह -राजीव कुमार मिश्र-671, राजेन्द्र कुमार कर्ण-643, दिलीप कुमार मिश्र-503, चन्द्र भाल झा-496 आदित्यपुर-गोपाल चन्द्र झा- 639,ललन चौधरी -541, पंकज कुमार राय530, हरे राम चौधरी 524,अनिल कुमार झा 460 श्रीमती मधु झा-420, नीलेश कुमार झा-328
अमितेश इस्सार-400 गम्हरिया- सुरेश कुमार झा-701, अनिल झा- 188 जेम्को-नवीन कुमार-605, बृज कांत झा-522, राजेश कुमार झा-427 बागबेड़ा- शिव चन्द्र झा-647, विवेकानंद झा-605, अशोक कुमार मिश्र 602, रंजीत झा -598, संजीव कुमार झा- 578 कदमा- चंदन कुमार झा-773, अखिलेश झा- 643,अमित कुमार चौधरी-601, किशोर कुमार मिश्र- 552 बसंत कुमार मिश्र-275 सोनारी – अमर कुमार झा -590, शंकर नाथ झा- 532और विवेकानंद झा 431 कुल 35 प्रत्याशी के जीत की घोषणा चुनाव प्रभारी अशोक कुमार झा अविचल ने किया उन्होंने कहा कि 2068 मतदाताओं में से 1062 आजीवन सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया













