Uncategorized

नवरात्र के प्रथम दिन आशियाना अनंतारा में सामूहिक संकल्प के साथ आरंभ हुआ मां दुर्गा पाठ

मानगो एन एच 33 स्थित आशियाना अनंतारा सोसाइटी में नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना कर मां शैलपुत्री की पूजा के साथ दुर्गा पाठ का शुभारंभ दुर्गापुर से आए पंडित आचार्य तापस मुखर्जी के द्वारा आरंभ किया गया सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया की 394 फ्लैट धारकों द्वारा सामूहिक रूप से संकल्प कर कलश स्थापना किया गया है पूरे दस दिन तक चलने वाले इस नवरात्र उत्सव में सोसाइटी की महिलाओं के द्वारा सामूहिक रूप से फलाहार रखते हुए मां की पूजाआराधना की जायेगी । महापंचमी के दिन पंडाल का विधिवत उदघाटन होगा

नवरात्र के प्रथम दिन आशियाना अनंतारा में सामूहिक संकल्प के साथ आरंभ हुआ मां दुर्गा पाठ

जमशेदपुर- मानगो एन एच 33 स्थित आशियाना अनंतारा सोसाइटी में नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना कर मां शैलपुत्री की पूजा के साथ दुर्गा पाठ का शुभारंभ दुर्गापुर से आए पंडित आचार्य तापस मुखर्जी के द्वारा आरंभ किया गया सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया की 394 फ्लैट धारकों द्वारा सामूहिक रूप से संकल्प कर कलश स्थापना किया गया है पूरे दस दिन तक चलने वाले इस नवरात्र उत्सव में सोसाइटी की महिलाओं के द्वारा सामूहिक रूप से फलाहार रखते हुए मां की पूजाआराधना की जायेगी

महापंचमी के दिन पंडाल का विधिवत उदघाटन होगा । पंचमी के दिन से ही सामूहिक रूप से सभी फ्लैट धारकों का प्रसाद रूपी भोजन करने की एक साथ व्यवस्था की गई है जो पूरे विजयदशमी तक चलेगी । विकास सिंह ने कहा कि महानवमी के दिन महिलाओं के द्वारा डांडिया नृत्य का भी प्रदर्शन किया जाएगा उसके लिए महिलाएं विगत एक महीना से शिक्षक के द्वारा प्रशिक्षण ले रही है । महाअष्टमी के दिन कोलकाता के स्टार बैंड का कार्यक्रम प्रस्तुत होगा । प्रत्येक दिन अलग-अलग कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं । बच्चों और बुजुर्गों के लिए खेलकूद के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!