मिथिला सांस्कृतिक परिषद् जमशेदपुर के त्रैवार्षिक 2026-2029 के लिए विधापति सभागार गोलमुरी में 35 कार्यसमिति सदस्यों के द्वारा अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव देर रात संपन्न कराया गया
पदाधिकारियों के चुनावी प्रक्रिया में अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव कराया गया जिसमें आकाश चन्द्र मिश्र का अध्यक्ष के रूप में बागबेड़ा क्षेत्र के कार्यसमिति सदस्य विवेकानंद झा ने प्रस्ताव लाया और आदित्यपुर क्षेत्र के नवनिर्वाचित सदस्य हरे राम चौधरी ने किया जबकि दुसरे उम्मीदवार मोहन ठाकुर अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावक सिदगोडा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सदस्य राजेश कुमार झा ने किया और समर्थन राजेन्द्र कुमार कर्ण ने किया महासचिव पद के लिए धर्मेश कुमार झा उर्फ लडडू झा का प्रस्तावक आदित्यपुर क्षेत्र के नवनिर्वाचित सदस्य पंकज कुमार राय और समर्थन विलास झा गोलमुरी क्षेत्र विलास झा और सिदगोडा क्षेत्र के दिलीप कुमार झा ने समर्थन किया जबकि शिव चन्द्र झा बागबेड़ा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सदस्य महासचिव पद के लिए आदित्यपुर क्षेत्र के नवनिर्वाचित सदस्य गोपाल चन्द्र झा ने प्रस्तावक बना और बारीडीह क्षेत्र के नवनिर्वाचित सदस्य दिलीप कुमार झा ने समर्थन किया अध्यक्ष पद के लिए मोहन ठाकुर को 17 मत मिले और आकाश चन्द्र मिश्र को 18 मत मिले और चुनाव प्रभारी अशोक कुमार झा अविचल ने आकाश चन्द्र मिश्र की जीत की घोषणा की महासचिव धर्मेश कुमार झा लडडू झा को 16 मत मिले और उसके प्रतिद्वंद्वी शिव चन्द्र झा को 19 मत मिले चुनाव प्रभारी ने जीत की घोषणा की कोषाध्यक्ष पद के लिए गोपाल चन्द्र झा और रंजीत झा दो उम्मीदवार मैदान में डटे थे लेकिन दोनों उम्मीदवार को 19 मत मिलने से टाई हो गया और पूर्व कोषाध्यक्ष रंजीत झा ने अपना नाम वापस ले लिया और चुनाव प्रभारी ने आदित्यपुर क्षेत्र के नवनिर्वाचित कार्य समिति सदस्य गोपाल चन्द्र झा के जीत की घोषणा की गई

जमशेदपुर- मिथिला सांस्कृतिक परिषद् जमशेदपुर के त्रैवार्षिक 2026-2029 के लिए विधापति सभागार गोलमुरी में 35 कार्यसमिति सदस्यों के द्वारा अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव देर रात संपन्न कराया गया

मिथिला सांस्कृतिक परिषद के 35 कार्यसमिति सदस्यों को चुनाव संचालन समिति अशोक कुमार झा अविचल, अमलेश झा और दीपक कुमार झा के द्वारा जीत कर आये कार्य समिति सदस्यों को संयुक्त रूप से शपथ दिलाई गई

इस बार के चुनाव में कई पुराने कार्यसमिति सदस्यों को हार का मुंह देखना पडा आजीवन सदस्यों ने कई नये चेहरे को जिताकर वर्तमान कमिटी के लिए मुसीबत खड़ा कर दिया है इस बार पदाधिकारी के चुनाव में वर्तमान कमिटी बहुमत से कोसों दूर था

जिसके कारण वर्तमान कमिटी के अध्यक्ष और महासचिव दोनों को पदाधिकारी बनने के लिए काफी मशक्कत करनी पडी वर्तमान कमिटी में महासचिव धर्मेश कुमार झा उर्फ लडडू झा के प्रति काफी लोग आक्रोशित थे और उनके कार्य प्रणाली से आजीवन सदस्य सहित कार्य समिति सदस्य सहित काफी लोग आक्रोशित थे

आज के चुनाव में चुने हुए कार्यसमिति सदस्यों के बीच वर्तमान कमिटी के अध्यक्ष मोहन ठाकुर से अधिक धर्मेश कुमार झा उर्फ लडडू झा के प्रति लोग काफी आक्रोशित थे मोहन ठाकुर के प्रति लोगों का झुकाव था लेकिन उनका भी मामला वर्तमान महासचिव धर्मेश कुमार झा उर्फ लडडू झा के कारण प्रतिष्ठा दांव पर लग गया
इस बार के पदाधिकारी चुनाव में तीन गुट में बंटे 35 लोगों के द्वारा पदाधिकारी का चुनाव कराना टेढ़ी खीर था लेकिन चुनाव संचालन समिति ने काफी संयम और स्वच्छ वातावरण में चुनाव कराने में कामयाब रहे आज दो गुट के द्वारा अलग अलग ढंग से अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए होटलों में बैठकें की गई थी
इस दौरान एक गुट का नेतृत्व मोहन ठाकुर और धर्मेश कुमार झा उर्फ लडडू झा के द्वारा किया गया और दुसरे गुट का नेतृत्व ललन चौधरी, आकाश चन्द्र मिश्र और शिव चन्द्र झा द्वारा किया गया एक गुट का बैठक होटल रमाडा में अपने समर्थकों के द्वारा अपने समर्थन में रणनीति बनाने का काम किया गया और दूसरे गुट की बैठक जे के रेसीडेंसी में किया गया दोनों ही गुट में अपने अपने स्तर से कार्यसमिति सदस्यों को लुभावना आशवासन देकर कार्यसमिति सदस्यों को अपने पक्ष में मत करने की रणनीति बनाने का कार्य किया गया आज कार्य समिति सदस्यों के बीच शाम साढ़े छह बजे पदाधिकारीयों का चुनाव कराया गया
कार्यसमिति सदस्यों के कुल पैंतीस सदस्यों के द्वारा नवनिर्वाचित कार्य समिति के द्वारा अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष का गोपनीय मत देकर चुनाव कराया गया जिसमें निर्विरोध कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई
गोविन्दपुर मिथिलेश कुमार झा, टेल्को सुजीत कुमार झा साकची माला चौधरी, गोपाल जी चौधरी, मानगो मोहन ठाकुर, पंडित विपिन कुमार झा, सोम नाथ मिश्र बिष्टुपुर आकाश चन्द्र मिश्र, देवेंद्र झा गोलमुरी कैलाश झा और विलास झा के नामों की घोषणा की गई जबकि सिदगोडा धर्मेश कुमार झा उर्फ लडडू झा-701, दिलीप कुमार झा-639, राजेश कुमार झा-598, अनिल कुमार मिश्रा-445 बारीडीह -राजीव कुमार मिश्र-671, राजेन्द्र कुमार कर्ण-643, दिलीप कुमार मिश्र-503, चन्द्र भाल झा-496 आदित्यपुर-गोपाल चन्द्र झा- 639,ललन चौधरी -541, पंकज कुमार राय530, हरे राम चौधरी 524,अनिल कुमार झा 460 श्रीमती मधु झा-420, नीलेश कुमार झा-328
अमितेश इस्सार-400 गम्हरिया- सुरेश कुमार झा-701, अनिल झा- 188 जेम्को-नवीन कुमार-605, बृज कांत झा-522, राजेश कुमार झा-427 बागबेड़ा- शिव चन्द्र झा-647, विवेकानंद झा-605, अशोक कुमार मिश्र 602, रंजीत झा -598, संजीव कुमार झा- 578 कदमा- चंदन कुमार झा-773, अखिलेश झा- 643,अमित कुमार चौधरी-601, किशोर कुमार मिश्र 552,बसंत कुमार मिश्र-275 सोनारी – अमर कुमार झा -590, शंकर नाथ झा- 532और विवेकानंद झा 431 कुल 35 प्रत्याशी के जीत की घोषणा चुनाव प्रभारी अशोक कुमार झा अविचल ने किया उन्होंने कहा कि 2068 मतदाताओं में से 1062 आजीवन सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया आज कार्य समिति सदस्यों ने गोपनीय मतदान के द्वारा अध्यक्ष , महासचिव और कोषाध्यक्ष को हराकर सत्ता पलट कर दिया गया
पदाधिकारियों के चुनावी प्रक्रिया में अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव कराया गया जिसमें आकाश चन्द्र मिश्र का अध्यक्ष के रूप में बागबेड़ा क्षेत्र के कार्यसमिति सदस्य विवेकानंद झा ने प्रस्ताव लाया और आदित्यपुर क्षेत्र के नवनिर्वाचित सदस्य हरे राम चौधरी ने किया जबकि दुसरे उम्मीदवार मोहन ठाकुर अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावक सिदगोडा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सदस्य राजेश कुमार झा ने किया और समर्थन राजेन्द्र कुमार कर्ण ने किया
महासचिव पद के लिए धर्मेश कुमार झा उर्फ लडडू झा का प्रस्तावक आदित्यपुर क्षेत्र के नवनिर्वाचित सदस्य पंकज कुमार राय और समर्थन विलास झा गोलमुरी क्षेत्र विलास झा और सिदगोडा क्षेत्र के दिलीप कुमार झा ने समर्थन किया जबकि शिव चन्द्र झा बागबेड़ा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सदस्य महासचिव पद के लिए आदित्यपुर क्षेत्र के नवनिर्वाचित सदस्य गोपाल चन्द्र झा ने प्रस्तावक बना और बारीडीह क्षेत्र के नवनिर्वाचित सदस्य दिलीप कुमार झा ने समर्थन किया
अध्यक्ष पद के लिए मोहन ठाकुर को 17 मत मिले और आकाश चन्द्र मिश्र को 18 मत मिले और चुनाव प्रभारी अशोक कुमार झा अविचल ने आकाश चन्द्र मिश्र की जीत की घोषणा की महासचिव धर्मेश कुमार झा लडडू झा को 16 मत मिले और उसके प्रतिद्वंद्वी शिव चन्द्र झा को 19 मत मिले चुनाव प्रभारी ने जीत की घोषणा की कोषाध्यक्ष पद के लिए गोपाल चन्द्र झा और रंजीत झा दो उम्मीदवार मैदान में डटे थे लेकिन दोनों उम्मीदवार को 14 मत मिलने से टाई हो गया और पूर्व कोषाध्यक्ष रंजीत झा ने अपना नाम वापस ले लिया और चुनाव प्रभारी ने आदित्यपुर क्षेत्र के नवनिर्वाचित कार्य समिति सदस्य गोपाल चन्द्र झा के जीत की घोषणा की गई
अध्यक्ष और महासचिव पद के चुनाव और उम्मीदवार की जीत की घोषणा की गई जिससे वर्तमान कमिटी के महासचिव धर्मेश कुमार झा उर्फ लडडू झा के समर्थकों के द्वारा हो हल्ला किया गया जिससे स्वच्छ वातावरण को दुषित करने का प्रयास किया गया और वर्तमान कमिटी के समर्थक अपनी हार को पचा नहीं पा रहे थे शांति प्रिय ढंग से पदाधिकारी के चुनाव कार्य में धर्मेश कुमार झा उर्फ लडडू झा के समर्थकों के द्वारा खलल डालने का प्रयास किया गया और उनका कहना था कि संवैधानिक सभी पदों पर गोपनीय ढंग से चुनाव कराया जाए जबकि चुनाव प्रभारी ने कहा कि अध्यक्ष और महासचिव चुनाव के घोषणा के बाद अन्य पदाधिकारियों के पद का भी चुनाव कराया जाए लेकिन इस बात का विरोध करने से दोनों गुट में नोकझोक हुई उनका मकसद एक मात्र था शांति पूर्ण चुनाव में खलल डालकर चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान डालना उनका मकसद था










