Uncategorized

दुर्गापूजा की तैयारी हुई तेज केंद्रीय समिति ने उपयुक्त एवं जुस्को के साथ की बैठक

जमशेदपुर दुर्गापूजा केंद्रीय समिति ने दुर्गापूजा की तैयारी को लेकर पूरी मुस्तैदी के साथ समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करना प्रारंभ किया। उपायुक्त के निर्देश पर आज केंद्रीय समिति के पदाधिकारी एवं आर सी डी के पदाधिकारी ने घाट पर समुचित व्यवस्था स्थापित करने हेतु किया निरीक्षण सबसे प्रमुख विसर्जन घाटों में से एक स्वर्णरेखा घाट पर स्थिति का अवलोकन करते हुए पाया गया कि उसके स्लोप में सुधार करने की आवश्यकता है जिसे केंद्रीय समिति के पदाधिकारी ने विभागीय पदाधिकारी श्री दिव्यांशु को अवगत करवाया इस घाट पर लगभग 15 से 20 वाहन एक साथ खड़े होकर विसर्जन के कार्य को संपादित करते हैं जिस पर अभिलंब कार्य प्रारंभ करने की आवश्यकता है साथ ही साथ घाट पर क्रेन एवं एंबुलेंस खड़े होने की भी स्थल को निर्धारित किया गया

दुर्गापूजा की तैयारी हुई तेज केंद्रीय समिति ने उपयुक्त एवं जुस्को के साथ की बैठक

जमशेदपुर- जमशेदपुर दुर्गापूजा केंद्रीय समिति ने दुर्गापूजा की तैयारी को लेकर पूरी मुस्तैदी के साथ समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करना प्रारंभ किया।

उपायुक्त के निर्देश पर आज केंद्रीय समिति के पदाधिकारी एवं आर सी डी के पदाधिकारी ने घाट पर समुचित व्यवस्था स्थापित करने हेतु किया निरीक्षण सबसे प्रमुख विसर्जन घाटों में से एक स्वर्णरेखा घाट पर स्थिति का अवलोकन करते हुए पाया गया कि उसके स्लोप में सुधार करने की आवश्यकता है जिसे केंद्रीय समिति के पदाधिकारी ने विभागीय पदाधिकारी श्री दिव्यांशु को अवगत करवाया इस घाट पर लगभग 15 से 20 वाहन एक साथ खड़े होकर विसर्जन के कार्य को संपादित करते हैं जिस पर अभिलंब कार्य प्रारंभ करने की आवश्यकता है साथ ही साथ घाट पर क्रेन एवं एंबुलेंस खड़े होने की भी स्थल को निर्धारित किया गया
इन सभी समस्याओं को देखते हुए केंद्रीय समिति को आश्वासन प्राप्त हुआ की पूजा के पहले पूर्व से बेहतर घाट की स्थिति करवा दी जाएगी
वहीं दूसरी ओर शहरी क्षेत्र में मुकम्मल व्यवस्था कायम करने हेतु जमशेदपुर दुर्गापूजा केंद्रीय समिति ने टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों के साथ की बैठक, पूजा समितियों के समस्याओं के समाधान की मांग की
बैठक में आगामी पूजा पर्व के दौरान शहरवासियों और पूजा समितियों को होने वाली समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। केंद्रीय समिति ने सबसे पहले लगातार बारिश से बिगड़ी सड़कों और विसर्जन घाट की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई। समिति ने आग्रह किया कि शहर की टूटी सड़कों का मरम्मत कार्य शीघ्र कराया जाए, ताकि पूजा से पहले श्रद्धालुओं को राहत मिल सके। इस पर जुस्को पदाधिकारी आर.के. सिंह ने आश्वासन दिया कि बारिश थमते ही सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर की जाएगी।

बैठक में स्वच्छता और सुविधाओं पर भी जोर दिया गया समिति ने जुस्को से सभी पूजा पंडालों में डस्टबिन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। साथ ही, पंडालों के आसपास कीचड़ से निजात दिलाने के लिए शीघ्र स्लैग आपूर्ति करने की मांग रखी गई।

जुस्को पदाधिकारियों ने सभी पूजा समितियों से अपील की कि वे जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन हेतु आवेदन जमा करें। वहीं केंद्रीय समिति ने पूजा समितियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने पंडालों की समस्याएं तुरंत समिति को अवगत कराएं, ताकि समय रहते समाधान संभव हो सके।

बैठक में विभिन्न पूजा समितियों की ओर से भी समस्याएं सामने रखी गईं। लिट्टी चौक पर पूजा स्थल के समीप जल जमाव, आम बागान मैदान की बदहाल स्थिति हरिजन स्कूल मैदान शीतला माता मंदिर एवं कई स्थलों पर बंद पड़े हाई मास्क लाइट, बारीडीह चौक दुर्गा पूजा मैदान में गिरे हुए पेड़ ,नामदा बस्ती काली माता मंदिर एवं एक्स एन टाइप दुर्गा पूजा समिति सिदगोड़ा के ड्रेनेज को कवर करने का मुद्दा प्रमुख रहा। इसके अलावा, अस्थायी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था , घाटों पर क्रेन की व्यवस्था, विसर्जन मार्ग में चल रहे निर्माण कार्य को पूजा तक समापन करने की अपील,और पूजा स्थल के समीप टाटा स्टील की भूमि पर अस्थायी पार्किंग बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया।
समिति को सभी कार्यों पर समय से पूरा करने का आश्वासन भी प्राप्त हुआ पिछले वर्ष से भी बेहतर व्यवस्था जमशेदपुर वासियों को देखने को मिलेगी, बर्मामाइंस गोल चक्कर पर भी ट्रैफिक से निजात मिलेगी उसका भी विस्तारीकरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है

इस दौरान बैठक में समिति के महामंत्री आशुतोष सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंदर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा, धर्मेंद्र प्रसाद, प्रमोद तिवारी, देवाशीष नाहा, अभिषेक कुमार, शोभिक ओझा व अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!