Uncategorized

वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च को सफल बनाने के लिए मंच-मोर्चा एवं विभागों को बड़ी संख्या में जुटने का आहवान

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में आगामी 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाले “वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च” की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस के सभी मंच-मोर्चा एवं विभागों के अध्यक्षों तथा चेयरमैन की महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने सभी मंच-मोर्चा एवं विभागों के अध्यक्षों, चेयरमैन तथा पदाधिकारियों से आह्वान किया कि 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे साकची स्थित भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा स्थल के समक्ष बड़ी संख्या में अपने-अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित हों। यहीं से “वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च” का व्यापक आयोजन किया जाएगा

जमशेदपुर- वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च को सफल बनाने के लिए मंच-मोर्चा एवं विभागों को बड़ी संख्या में जुटने का आहवान

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में आगामी 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाले “वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च” की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस के सभी मंच-मोर्चा एवं विभागों के अध्यक्षों तथा चेयरमैन की महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने सभी मंच-मोर्चा एवं विभागों के अध्यक्षों, चेयरमैन तथा पदाधिकारियों से आह्वान किया कि 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे साकची स्थित भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा स्थल के समक्ष बड़ी संख्या में अपने-अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित हों। यहीं से “वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च” का व्यापक आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी मंच-मोर्चा एवं विभागों के पदाधिकारी अपने साथ पार्टी के झंडे, बैनर एवं हाथों में तख्तियां लेकर मार्च में शामिल हों और लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश के लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार की रक्षा करना प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
परविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर गंभीर सवाल उठा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि SIR की प्रक्रिया के कारण बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए तथा उनके इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।
उन्होंने कहा कि यदि चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर जनता के मन में अविश्वास पैदा होता है, तो यह देश के लोकतांत्रिक ढांचे के लिए गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि एक-एक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना चाहिए और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि “वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च” केवल कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए जनजागरण का अभियान है। उन्होंने सभी मंच-मोर्चा एवं विभागों के अध्यक्षों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि जमशेदपुर में यह मार्च ऐतिहासिक रूप से सफल हो।
उन्होंने कहा कि 8 अक्टूबर का कार्यक्रम लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मजबूती और जनता के मताधिकार की सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक होगा। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष (संगठन) संजय सिंह आजाद ने किया।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों एवं मंच-मोर्चा के अध्यक्ष, चेयरमैन एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे।
बैठक में चेयरमैन सेवादल राजा सिंह राजपूत, चेयरमैन आदिवासी कांग्रेस हेमेंद्र हाॅसदा, चेयरमैन सोशल मिडिया राजकुमार वर्मा,अध्यक्ष युवा कांग्रेस नवनीत मिश्र, चेयरमैन ओबीसी विभाग प्रताप यादव, अध्यक्ष महिला कांग्रेस नलिनी सिन्हा, चेयरमैन विधुत विभाग कांग्रेस संजय झा संत, चेयरमैन परिवहन विभाग कांग्रेस राजू वर्मा, चेयरमैन पूर्व सैनिक परिषद विनोद कुमार सिंह, चेयरमैन शिक्षा विभाग अभिषेक कमल, चेयरमैन केकेसी अरूण त्रिपाठी, वरिष्ठ कांग्रेस विभाग अमरजीत नाथ मिश्र मुख्य रूप से शामिल हुए।
बैठक में विशेष रूप से संयोजक राजकिशोर यादव, प्रभारी मंच मोर्चा योगेन्द्र सिंह यादव, प्रभारी प्रशिक्षण अतुल गुप्ता, उपाध्यक्ष रामलाल प्रसाद पासवान, उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, कौशल प्रधान, गुरदीप सिंह सोहल, रंजीत झा ने एक स्वर में वोट बचाओ देश बचाओ मार्च को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!