निकुंज अग्रवाल बने रोटरी क्लब जमशेदपुर नेक्स्टजेन के अध्यक्ष
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर नेक्स्टजेन का तीसरा स्थापना समारोह 26 सितंबर को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ

जमशेदपुर- निकुंज अग्रवाल बने रोटरी क्लब जमशेदपुर नेक्स्टजेन के अध्यक्ष
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर नेक्स्टजेन का तीसरा स्थापना समारोह 26 सितंबर को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (2026–27) रोटेरियन अनु नारंग, सहायक गवर्नर रोटेरियन शिवानी गोयल व रोटेरियन प्रमोद कुमार दुबे, और पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन संदीप नारंग, रोटेरियन प्रतिम बनर्जी व रोटेरियन रोनी डी’कॉस्टा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
समारोह का मुख्य आकर्षण रोटेरियन निकुंज अग्रवाल का वर्ष 2026–27 के लिए अध्यक्ष के रूप में पदग्रहण रहा, जिन्होंने पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अनिमेष छापोलिया से यह कार्यभार संभाला। नई कार्यकारिणी में सलाहकार रोटेरियन अंजनी निधि व रोटेरियन आशीष दास, सचिव रोटेरियन सीए सौरव मूनका, कोषाध्यक्ष रोटेरियन सीए प्रियं राठौर और प्रेसिडेंट-इलेक्ट (2027–28) रोटेरियन अमन जालान शामिल हैं। इसके साथ ही कार्यकारिणी को मजबूती देने के लिए प्रमुख सदस्य के रूप में रोटेरियन आनंद प्रकाश, रोटेरियन ऋषभ अग्रवाल, रोटेरियन अयान लहरी और रोटेरियन सुमिथ सुकुमारन को शामिल किया गया है।
समारोह के दौरान युवाओं को रोटरी क्लब से जुड़ने, अपने विचार साझा करने और समाज में सकारात्मक बदलाव का हिस्सा बनने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया गया। क्लब ने आने वाले वर्ष में समाज सेवा, बंधुत्व और युवा सहभागिता पर केंद्रित नई पहलों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


