नेचर संस्था के इंटर्नशिप कार्यक्रम में राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद
नेचर संस्था (NATURE NGO) द्वारा अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान बागबेड़ा में संचालित राजनीति शास्त्र के स्नातक छात्राओं के विशेष इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत, आज पंचायत प्रतिनिधियों के साथ एक 'लाइव टॉक' और परिचर्चा सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस संवाद का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को जमीनी स्तर पर पंचायती राज व्यवस्था की कार्यप्रणाली, चुनौतियों और ग्रामीण विकास की वास्तविकताओं से अवगत कराना था। जिसमें छात्राओं का किताबी ज्ञान से परे ग्रामीण भारत के राजनीतिक ढांचे और जमीनी शासन की वास्तविकताओं को समझने का व्यावहारिक अवसर प्रदान करना था

नेचर संस्था के इंटर्नशिप कार्यक्रम में राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद


जमशेदपुर- नेचर संस्था (NATURE NGO) द्वारा अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान बागबेड़ा में संचालित राजनीति शास्त्र के स्नातक छात्राओं के विशेष इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत, आज पंचायत प्रतिनिधियों के साथ एक ‘लाइव टॉक’ और परिचर्चा सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।



इस संवाद का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को जमीनी स्तर पर पंचायती राज व्यवस्था की कार्यप्रणाली, चुनौतियों और ग्रामीण विकास की वास्तविकताओं से अवगत कराना था। जिसमें छात्राओं का किताबी ज्ञान से परे ग्रामीण भारत के राजनीतिक ढांचे और जमीनी शासन की वास्तविकताओं को समझने का व्यावहारिक अवसर प्रदान करना था


इस लाइव टॉक में बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत और मध्य बागबेड़ा पंचायतों के प्रमुख प्रतिनिधियों, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड सदस्यों ने हिस्सा लिया। सत्र के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने छात्राओं को अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों के क्रियान्वयन, सरकारी योजनाओं के लाभ, महिला सशक्तिकरण और निर्णय लेने की प्रक्रिया में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने मुखिया राजकुमार गौड़ और उमा मुंडा से ग्राम सभा के संचालन, बजट आवंटन, स्थानीय स्वशासन की शक्तियों और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कई तीखे और व्यावहारिक प्रश्न पूछे



पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपने दीर्घकालिक अनुभवों को साझा करते हुए छात्राओं के सभी प्रश्नों के स्पष्ट और संतोषजनक उत्तर दिए। पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा और राजू सिंह से छात्राओं ने गांव के विवादों के निपटारा और ब्लॉक स्तरीय समस्याओं का जिक्र किया जिसका जवाब प्रतिनिधियों ने संतोषजनक दिया। वार्ड सदस्य अभिषेक उपाध्याय ने निचली कड़ी वार्ड सदस्य के रोल और कार्य के संबंध में विस्तार से चर्चा किया।
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/06/IMG-20260610-WA0184-225×300.jpg" alt="" width="225" height="300" class="alignnone size-medium wp-imagwp-image-2052
इस अवसर पर नेचर संस्था की संरक्षक डॉ कविता परमार ने संवाद की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, "राजनीति विज्ञान की छात्राओं के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि वे सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ जमीनी स्तर की राजनीति और पंचायती राज व्यवस्था को समझें। पंचायत प्रतिनिधियों के साथ यह सीधा संवाद छात्राओं के नेतृत्व कौशल और प्रशासनिक समझ को विकसित करने में मील का पत्थर साबित होगा।"सत्र के अंत में छात्राओं ने माना कि इस लाइव टॉक से उन्हें ग्राम स्तर पर लोकतंत्र के वास्तविक स्वरूप, जन-कल्याणकारी योजनाओं और नेतृत्व की चुनौतियों का गहन अनुभव प्राप्त हुआ है।




