Uncategorized

वैली व्यू स्कूल के वाइस प्रिंसिपल डॉ जे के पाण्डेय की एक और उपलब्धि

वैली व्यू स्कूल के वाइस प्रिंसिपल और पाण्डेय कॉन्सेप्ट क्लासेज ऑफ मैथमेटिक्स के डायरेक्टर डॉ जे के पाण्डेय को अयोध्या की प्रमुख संस्था त्रेतायुग़ फाउंडेशन ने इनकी उत्कृष्ट उपलब्धियोऔर सामाजिक कार्यों के कारण उन्हें डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन विजनरी मेंटोर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया है

वैली व्यू स्कूल के वाइस प्रिंसिपल डॉ जे के पाण्डेय की एक और उपलब्धि

जमशेदपुर- वैली व्यू स्कूल के वाइस प्रिंसिपल और पाण्डेय कॉन्सेप्ट क्लासेज ऑफ मैथमेटिक्स के डायरेक्टर डॉ जे के पाण्डेय को अयोध्या की प्रमुख संस्था त्रेतायुग़ फाउंडेशन ने इनकी उत्कृष्ट उपलब्धियोऔर सामाजिक कार्यों के कारण उन्हें डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन विजनरी मेंटोर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया है। डॉ पाण्डेय ने संस्था को धन्यवाद देते हुए बताया कि अपने 29 साल की कैरियर में पढ़ाने के अलावा बहुत सारी सामाजिक कार्यों में लगा रहा और इस अवॉर्ड को पाकर काफ़ी खुश है। आज भी वैसे बच्चे जिनके अभिभावक फ़ीस देने में असमर्थ है उनकी फ्री क्लासेज के आलावा किताब की व्यवस्था भी करता हूं। साथ ही जमशेदपुर में एक संस्था से आत्मियता से जुड़ा हुआ हूँ जिसका कार्य वैसे लावारिश शवों को इज्ज़त के साथ क्रिया कर्म करना है जिसे कोई पूछता भी नहीं हैं। बताते चले की डॉ पाण्डेय को जमशेदपुर के बेस्ट मैथ्स टीचर्स अवार्ड के साथ ग्लोबल टीचिंग एक्सीलेंस अवार्ड से भी नवाज़ा गया है। डॉ पाण्डेय की लिखी गणित की किताबें भी बच्चों के बीच प्रसिद्ध हैं। डॉ पाण्डेय ने इस अवॉर्ड का श्रेय हजारों अभिभावकों ,बच्चों के साथ अपने बच्चों,पत्नी ऊषा की सतत सहयोग और अपनी मां के आशीर्वाद को दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!