Uncategorized

जरूरतमंद की उम्मीद की किरण है रक्त, दान करें- सभा

विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टीट्यूट एवं रामगढ़िया सभा जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 103 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने दिया रामगढ़िया सभा परिसर साकची ताप्ती रोड में इसका शुभारंभ सिखी परम्परानुसार अरदास, भक्ति गीत तथा रक्तदान को प्रेरित करता नुक्कड़ नाटक से हुआ

जरूरतमंद की उम्मीद की किरण है रक्त, दान करें- सभा

जमशेदपुर- विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टीट्यूट एवं रामगढ़िया सभा जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 103 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने दिया रामगढ़िया सभा परिसर साकची ताप्ती रोड में इसका शुभारंभ सिखी परम्परानुसार अरदास, भक्ति गीत तथा रक्तदान को प्रेरित करता नुक्कड़ नाटक से हुआ।

रक्तदाताओं का हौंसला आफजाई करने पहुंचे सभा के ट्रस्टी हरदीप सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अमरदीप सिंह, अध्यक्ष केपीएस बंसल, महासचिव ताजबीर सिंह वरीय उपाध्यक्ष सतविंदर सिंह बब्बू के अनुसार जरूरतमंद की उम्मीद की किरण रक्त है और इसलिए स्वैच्छिक रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टिट्यूट के निदेशक बलवंत सिंह बंसल, निदेशक नरेंद्र जीत सिंह ओशन, अंकेक्षक मंदीप सिंह, पूर्व अंकेक्षक संतोख सिंह संधु जिला कांग्रेस के अध्यक्ष परविंदर सिंह भी उपस्थित थे।

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/10/IMG-20261004-WA0325-300×200.jpg" alt="" width="300" height="200" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-3657
इसके सफल आयोजन में नवजोत सिंह सुर, इंदरपाल सिंह, मनदीप सिंह संधु, बलबीर सिंह बबलू, हरविंदर सिंह सोखी, प्रकाश सिंह पप्पी, सतविंदर सिंह पप्पू, जगजीत सिंह ऋषि, पिंकी सोहल, हरमीत सिंह, मनजीत सिंह माल्टू, मनजीत सिंह संधु, अवतार सिंह, चरणजीत सिंह, गोपाल सिंह, हरदीप सिंह, सरबजीत सिंह, हरविंदर सिंह नागी, गुरमीत सिंह लाडी, गुरविंदर सिंह भाटिया, अविनाश सिंह रिक्की का सराहनीय योगदान रहा।
टेक्निकल सहयोग ब्रह्मानंद हृदयालय के डॉ हिमांशु कुमार, कर्मियों एवं समीर सरकार ने दिया।
ताजबीर सिंह के अनुसार इसका मकसद जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!