Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

आदित्यपुर नगर निगम के आयुक्त और अपर आयुक्त का तबादला, एजाज अनवर नए आयुक्त और अमित कुमार अपर नगर आयुक्त बने आज संभालेंगे पदभार

सरायकेला खरसावां आदित्यपुर- आदित्यपुर नगर निगम के आयुक्त और अपर आयुक्त का तबादला, एजाज अनवर नए आयुक्त और अमित कुमार अपर नगर आयुक्त बने आज संभालेंगे पदभार

झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ और गतिशील बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है. विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के कुल 88 पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. इस बड़े फेरबदल की आंच आदित्यपुर नगर निगम तक भी पहुंची है.
जहां लंबे समय से कार्यरत नगर आयुक्त और उपनगर आयुक्त दोनों को बदल दिया गया है. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत एजाज अनवर को आदित्यपुर नगर निगम का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है. स्थानांतरण आदेश के तहत, आदित्यपुर के निवर्तमान नगर आयुक्त रवि प्रकाश को प्रमोट करते हुए संथाल परगना प्रमंडल (दुमका) का आयुक्त सचिव बनाया गया है.
वहीं अपनी कड़क कार्यशैली के लिए जानी जाने वाली उपनगर आयुक्त पारुल सिंह का तबादला भी कर दिया गया है, उन्हें अब उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके जगह पर ​अमित कुमार आदित्यपुर नगर निगम के नए अपर नगर आयुक्त की कमान संभालेंगे. कार्मिक विभाग की इस अधिसूचना के बाद नए अधिकारियों के जल्द ही पदभार ग्रहण करने की संभावना है. स्थानीय स्तर पर उम्मीद जताई जा रही है कि नए अधिकारियों की नियुक्ति से क्षेत्र के विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं में और तेजी आएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!