Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को चालू करने एवं बागबेड़ा के रामनगर, लकड़िया बागान बस्ती मैं 2015 से पानी कनेक्शन के नाम पर लिए गए पैसे के बाद भी पाइपलाइन नहीं बिछाए जाने पर महिलाओं ने किया डीसी ऑफिस का घेराव- सुबोध झा

बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के नेतृत्व में बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतरने एवं बागबेड़ा के रामनगर एवं लकड़िया बागान बस्तियों में 2015-16 में पंचायत के मुखिया एवं विभाग के द्वारा सैकड़ो घरों से पानी कनेक्शन देने के नाम पर 450 रुपया कर वसूले गए हैं, और आज 2026 तक पाइपलाइन बिछाने का भी कार्य अभी तक नहीं किया गया है, ना ही बागबेड़ा ग्रामीण जला पूर्ति योजना से क्षेत्र में पानी ही दिया गया

बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को चालू करने एवं बागबेड़ा के रामनगर, लकड़िया बागान बस्ती मैं 2015 से पानी कनेक्शन के नाम पर लिए गए पैसे के बाद भी पाइपलाइन नहीं बिछाए जाने पर महिलाओं ने किया डीसी ऑफिस का घेराव- सुबोध झा

जमशेदपुर – बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के नेतृत्व में बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतरने एवं बागबेड़ा के रामनगर एवं लकड़िया बागान बस्तियों में 2015-16 में पंचायत के मुखिया एवं विभाग के द्वारा सैकड़ो घरों से पानी कनेक्शन देने के नाम पर 450 रुपया कर वसूले गए हैं, और आज 2026 तक पाइपलाइन बिछाने का भी कार्य अभी तक नहीं किया गया है, ना ही बागबेड़ा ग्रामीण जला पूर्ति योजना से क्षेत्र में पानी ही दिया गया सुबोध झा ने कहा बार-बार झूठ समय दिया जा रहा है। जनता को भी गुमराह किया जा रहा है प्रधानमंत्री को भी झूठ पत्र लिखा जा रहा है कई बस्तियों में अभी तक पानी का पाइपलाइन भी नहीं बिछाया गया ।उपायुक्त ने सभी विषयों को सुनने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार को फोन कर कहा सभी लोग जा रहे हैं यथाशीघ्र समाधान करें

कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सुमित कुमार ने कहा यह हमारा एरिया नहीं है, उपायुक्त ने हमारे पास भेजे हैं यह मामला सुनील कुमार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जमशेदपुर का मामला है, और सुमित कुमार ने सुनील कुमार को फोन कर डीसी साहब के आदेश से अवगत कराया। सुनील कुमार ने कहा मैं रांची में बैठक में आया हूं एसडीओ शिवकुमार दिनकर के पास सभी को भेज दें, सुबोध झा सभी महिलाओं को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यालय का क्या घेराव।

कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार के अनुपस्थिति में एसडीओ शिवकुमार दिनकर स्वयं आए और समिति के सदस्यों और महिलाओं के साथ अपने कार्यालय पर विस्तृत जानकारी दिए। सुबोध झा ने सैकड़ो लोगों के हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र सौंपे साथ में सभी लोगों के 450 रुपए के पानी के कनेक्शन का रसीद और आधार कार्ड भी सौंपे सुबोध झा ने एक-एक विषय पर जानकारी मांगी

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/06/SAVE_20260620_104430-225×300.jpg" alt="" width="225" height="300" class="alignnone size-medium wp-imagwp-image-2200
एसडीओ ने कहा जुलाई तक फिल्टर प्लांट तक पाइप बिछाने से लेकर सारा कार्य को हम लोग पूरा कर लेंगे और 15 अगस्त से पहले एक टंकी से पानी चालू कर 2000 घरों में पानी सप्लाई शुरू कर देंगे और लकड़िया बागान एवं रामनगर बस्ती में पाइपलाइन बिछाने का काम ठेकेदार को बुलाकर नक्शा देखकर जुलाई के लास्ट में पाइप बिछाने का काम पूरा कर दिया जाएगा आज के घेराव प्रदर्शन में सुबोध झा के साथ पवित्रा पांडे अंजू देवी मंजू देवी सरिता सिंह रजनी तिवारी कृष्ण सिंह ललिता देवी रितु शर्मा सुमित्रा मिश्रा पूनम चौधरी निशि देवी रिंकू सेन पिंकू देवी रीता देवी शांति देवी कुसुम सिंह मीना चौधरी आशा मिश्रा अजय कुमार पांडे बबीता देवी रुक्मणी सिंह सरिता सिंह डीके सिंह राकेश चौधरी सविता देवी आरती कुमारी एवं सैकड़ो महिलाएं शामिल थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!