Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्थान के दुर्गापूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न, ‘पुरानी हवेली’ की थीम पर बनेगा भव्य पंडाल स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी दिया जाएगा संदेश

आदित्यपुर एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान परिसर में सोमवार को प्रवीण सिंह सेवा संस्थान की ओर से भव्य दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ. वर्ष 1980 से चली आ रही इस ऐतिहासिक परंपरा को कायम रखते हुए संस्थान इस बार भी क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए एक अद्वितीय और भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराने जा रहा है. पुरानी काल्पनिक हवेली’ की थीम पर बनेगा पंडाल: भूमि पूजन के उपरांत संस्थान के संरक्षक सह पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं के विशेष आकर्षण के लिए ‘पुरानी काल्पनिक हवेली’ की थीम पर आधारित पंडाल तैयार किया जा रहा है. इसका बाहरी और आंतरिक स्वरूप हल्के काले (लाइट ब्लैक) रंग व मंदिर शैली के सम्मिश्रण में नजर आएगा. पंडाल की भीतरी और बाहरी दीवारों पर मां काली समेत विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक कलाकृतियां व मूर्तियां उकेरी जाएंगी. इसके निर्माण और प्रकाश सज्जा (लाइटिंग) के लिए कोलकाता के प्रसिद्ध कारीगरों की सेवाएं ली जा रही हैं.

प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्थान के दुर्गापूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न, ‘पुरानी हवेली’ की थीम पर बनेगा भव्य पंडाल स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी दिया जाएगा संदेश

सरायकेला खरसावां आदित्यपुर- आदित्यपुर एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान परिसर में सोमवार को प्रवीण सिंह सेवा संस्थान की ओर से भव्य दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ. वर्ष 1980 से चली आ रही इस ऐतिहासिक परंपरा को कायम रखते हुए संस्थान इस बार भी क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए एक अद्वितीय और भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराने जा रहा है.
पुरानी काल्पनिक हवेली’ की थीम पर बनेगा पंडाल: भूमि पूजन के उपरांत संस्थान के संरक्षक सह पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं के विशेष आकर्षण के लिए ‘पुरानी काल्पनिक हवेली’ की थीम पर आधारित पंडाल तैयार किया जा रहा है. इसका बाहरी और आंतरिक स्वरूप हल्के काले (लाइट ब्लैक) रंग व मंदिर शैली के सम्मिश्रण में नजर आएगा. पंडाल की भीतरी और बाहरी दीवारों पर मां काली समेत विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक कलाकृतियां व मूर्तियां उकेरी जाएंगी. इसके निर्माण और प्रकाश सज्जा (लाइटिंग) के लिए कोलकाता के प्रसिद्ध कारीगरों की सेवाएं ली जा रही हैं.
40 कारीगर दिन-रात में जुटे, महालया तक काम होगा पूरा: मां पार्वती डेकोरेटर्स के संचालक अशोक कुमार डे (पूर्व मेदनीपुर) ने बताया कि लगभग 60 से 70 फीट ऊंचे इस भव्य पंडाल के निर्माण में 25 से 30 लाख रुपये की अनुमानित लागत आएगी. फिलहाल 40 कारीगर दिन-रात काम में लगे हुए हैं और महालया तक निर्माण कार्य पूरी तरह से संपन्न कर लिया जाएगा.

पूजा के साथ-साथ दिया जाएगा सामाजिक संदेश: पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ इस मंच से सामाजिक जागरूकता का संदेश भी प्रसारित किया जाएगा. पंडाल परिसर में स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर विषयों पर वॉल राइटिंग और मॉडल्स के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा. भूमि पूजन के इस शुभ अवसर पर शशि शेखर, भगवान सिंह, जवाहर लाल सिंह, उमेश सिंह, संजय सिंह, इन्द्रजीत पांडेय, धनंजय कुमार, सुनील गुप्ता, अनुराग सिंह और जगदीश नारायण चौबे समेत संस्थान के कई सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!