Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

दिव्य प्राकृतिक चिकित्सा एवं स्पिरिचुअल हीलिंग शिविर से पूर्व प्रतिभागियों का हुआ अत्याधुनिक स्वास्थ्य परीक्षण

ब्रह्माकुमारीज़, यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में 28 से 30 जून तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय दिव्य प्राकृतिक चिकित्सा एवं स्पिरिचुअल हीलिंग शिविर के पूर्व शिविर में पंजीकृत सभी प्रतिभागियों का अत्याधुनिक तकनीक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण (बॉडी स्कैनिंग) किया गया। इस विशेष स्वास्थ्य जांच में एक आधुनिक स्कैनिंग मशीन के माध्यम से प्रतिभागियों के संपूर्ण शरीर का परीक्षण किया गया। इस स्कैनिंग द्वारा रक्तचाप (बीपी), रक्त शर्करा (शुगर), थायरॉइड सहित शरीर के विभिन्न स्वास्थ्य संकेतकों का आकलन किया गया, जिससे प्रत्येक प्रतिभागी की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति का विस्तृत विश्लेषण प्राप्त हुआ। इस रिपोर्ट के आधार पर आगामी तीन दिनों में प्रतिभागियों को उनकी स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुरूप मार्गदर्शन दिया जाएगा

दिव्य प्राकृतिक चिकित्सा एवं स्पिरिचुअल हीलिंग शिविर से पूर्व प्रतिभागियों का हुआ अत्याधुनिक स्वास्थ्य परीक्षण

जमशेदपुर- ब्रह्माकुमारीज़, यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में 28 से 30 जून तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय दिव्य प्राकृतिक चिकित्सा एवं स्पिरिचुअल हीलिंग शिविर के पूर्व शिविर में पंजीकृत सभी प्रतिभागियों का अत्याधुनिक तकनीक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण (बॉडी स्कैनिंग) किया गया।

इस विशेष स्वास्थ्य जांच में एक आधुनिक स्कैनिंग मशीन के माध्यम से प्रतिभागियों के संपूर्ण शरीर का परीक्षण किया गया। इस स्कैनिंग द्वारा रक्तचाप (बीपी), रक्त शर्करा (शुगर), थायरॉइड सहित शरीर के विभिन्न स्वास्थ्य संकेतकों का आकलन किया गया, जिससे प्रत्येक प्रतिभागी की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति का विस्तृत विश्लेषण प्राप्त हुआ। इस रिपोर्ट के आधार पर आगामी तीन दिनों में प्रतिभागियों को उनकी स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुरूप मार्गदर्शन दिया जाएगा।
शिविर के मुख्य प्रशिक्षक डॉ. श्याम एवं उनकी टीम, जो ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय, माउंट आबू (राजस्थान) से पधारी है, ने प्रत्येक प्रतिभागी से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा उनके प्रश्नों का समाधान भी किया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा, संतुलित आहार, जीवनशैली में परिवर्तन तथा राजयोग मेडिटेशन के समन्वय से अनेक शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी अंजू बहन, निर्देशिका, कोल्हान प्रमंडल **ब्रह्माकुमारीज़ ने कहा कि प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण से प्रतिभागियों के भीतर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ-साथ आत्मविश्वास भी जागृत हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अत्याधुनिक मशीनों के उपयोग से स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य अत्यंत सरल, शीघ्र एवं प्रभावी हो जाता है। उन्होंने शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा, “मेरी शुभभावना है कि इस तीन दिवसीय शिविर से सभी प्रतिभागी शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से लाभान्वित होकर पूर्णतः रोगमुक्त एवं स्वस्थ जीवन की नई प्रेरणा लेकर जाएँ।
स्वास्थ्य परीक्षण में भाग लेने वाले भाई-बहनों में शिविर को लेकर विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली। प्रतिभागियों ने कहा कि इस जांच से उन्हें अपने स्वास्थ्य की वास्तविक स्थिति जानने का अवसर मिला है और अब वे आगामी तीन दिवसीय शिविर में मिलने वाले प्राकृतिक उपचार, आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं जीवनशैली परिवर्तन के प्रशिक्षण को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं।
उल्लेखनीय है कि यह विशेष दिव्य प्राकृतिक चिकित्सा एवं स्पिरिचुअल हीलिंग शिविर 28, 29 एवं 30 जून को प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे से ब्रह्माकुमारीज़ यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में आयोजित होगा। शिविर में प्राकृतिक चिकित्सा, संतुलित प्राकृतिक आहार, डिटॉक्स, राजयोग मेडिटेशन एवं आध्यात्मिक जीवनशैली के माध्यम से स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन जीने की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!