Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में युवा लेखक डॉ. केतन कुमार मिश्रा की पुस्तक ‘Make Out the Life’ का लोकार्पण

घाटशिला कॉलेज, घाटशिला एवं गौतम बुद्ध नैतिक शिक्षा मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मल्टीडिसिप्लिनरी इंटरनेशनल सेमिनार के अवसर पर युवा लेखक डॉ. केतन कुमार मिश्रा की प्रेरणादायी पुस्तक ‘Make Out the Life’ का गरिमापूर्ण लोकार्पण किया गया यह पुस्तक युवा लेखक डॉ. केतन कुमार मिश्रा द्वारा लिखी गई है तथा Token Research and Development Private Limited द्वारा प्रकाशित की गई है। पुस्तक की कीमत मात्र ₹259 रखी गई है, ताकि इसे अधिक से अधिक पाठकों, विशेषकर युवाओं तक सहज रूप से पहुँचाया जा सके

अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में युवा लेखक डॉ. केतन कुमार मिश्रा की पुस्तक ‘Make Out the Life’ का लोकार्पण

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/10/IMG-20261009-WA0004-300×138.jpg" alt="" width="300" height="138" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-3680
घाटशिला- घाटशिला कॉलेज, घाटशिला एवं गौतम बुद्ध नैतिक शिक्षा मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मल्टीडिसिप्लिनरी इंटरनेशनल सेमिनार के अवसर पर युवा लेखक डॉ. केतन कुमार मिश्रा की प्रेरणादायी पुस्तक ‘Make Out the Life’ का गरिमापूर्ण लोकार्पण किया गया

यह पुस्तक युवा लेखक डॉ. केतन कुमार मिश्रा द्वारा लिखी गई है तथा Token Research and Development Private Limited द्वारा प्रकाशित की गई है। पुस्तक की कीमत मात्र ₹259 रखी गई है, ताकि इसे अधिक से अधिक पाठकों, विशेषकर युवाओं तक सहज रूप से पहुँचाया जा सके।
पुस्तक का मूल संदेश अत्यंत व्यावहारिक एवं जीवनोपयोगी है—
“Think once before reading, think twice before talking, think thrice before writing and think wise before acting.”
अर्थात् पढ़ने से पहले एक बार, बोलने से पहले दो बार, लिखने से पहले तीन बार और कार्य करने से पहले विवेकपूर्वक विचार करना चाहिए। यह संदेश आज के तेज़ी से बदलते सामाजिक एवं डिजिटल परिवेश में विशेष रूप से प्रासंगिक है। पुस्तक युवाओं को विचारशीलता, अभिव्यक्ति में संयम, लेखन में जिम्मेदारी तथा कर्म में विवेक का संदेश देती है।
सेमिनार के दौरान पुस्तक का लोकार्पण करते हुए उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षाविदों ने डॉ. चेतन कुमार मिश्रा के इस रचनात्मक प्रयास की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी द्वारा लिखी जा रही ऐसी पुस्तकें समाज में सकारात्मक चिंतन विकसित करने तथा जीवन को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
पुस्तक लोकार्पण के अवसर पर घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर. के. चौधरी, डॉ. त्रिपुरा झा, प्राध्यापिका, शिक्षा संकाय, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय एवं समन्वयक, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, प्राचार्या प्रियांका झा, संजय कुमार, निदेशक, आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर सहित अनेक शिक्षाविद, शोधार्थी एवं प्रतिभागी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!