विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डालसा ने ओल्ड एज होम में हेल्थ कैंप आयोजित किया
जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय के निर्देशानुसार एवं डालसा सचिव सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर अकेले नहीं हैं आप कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर बुजुर्गों के स्वास्थ्य जांच के लिए निःशुल्क हेल्थ कैंप का भी आयोजन किया गया

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डालसा ने ओल्ड एज होम में हेल्थ कैंप आयोजित किया


जमशेदपुर – जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय के निर्देशानुसार एवं डालसा सचिव सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर अकेले ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया


इस मौके पर बुजुर्गों के स्वास्थ्य जांच के लिए निःशुल्क हेल्थ कैंप का भी आयोजन किया गया । जागरूकता कार्यक्रम में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी एवं वरिष्ठ मध्यस्थ अधिवक्ता के के सिन्हा तथा लीगल एड डिफेंस कौंसिल के चीफ विदेश सिन्हा द्वारा सीनियर सिटीजन एक्ट कानून के बारे में विस्तार से बताया गया । इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाले विभिन्न योजनाओं के लाभ तथा उनके अधिकार से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई


जागरूकता कार्यक्रम में सभी वृद्धों ने एक एक कर अपनी बातों को साझा किया और अपनी समस्याओं को डालसा सचिव के सामने रखा । वहीं डालसा सचिव ने ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के रहन सहन, खान पान और साफ सफाई का अपने स्तर से निरीक्षण किया और वृद्धाश्रम के संचालक को निर्देश दिया कि यहां रह रहे किसी भी बुजुर्गों को कोई कष्ट नहीं होना चाहिए

हेल्थ कैंप में सभी बुजुर्गों का डॉक्टर द्वारा निःशुल्क ईलाज कर सभी को दवा भी दी गई । जांच में विभिन्न रोगों का ईलाज किया गया। साथ ही सभी बुजुर्गों का हाई प्रेशर , लो प्रेशर और डायबिटीज का प्रमुखता से जांच की गई । कार्यक्रम को सफल बनाने में डालसा पीएलवी प्रकाश मिश्रा, संजय तिवारी, नागेन्द्र कुमार , दिलीप जायशवाल, आशीष प्रजापति, सुनील पांडेय, सदानंद महतो, अंजन कुमार, नंदा रजक, सुनीता झा, प्रशिश मरांडी सहित ओल्ड एज होम परिवार की सार्थक भूमिका रही ।




