Uncategorized
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
कांड्रा एसकेजी काॅलोनी स्थित H.T.English School में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों, शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से विभिन्न प्रकार के योगासनों, प्राणायाम का अभ्यास किया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

सरायकेला खरसावां – कांड्रा एसकेजी काॅलोनी स्थित H.T.English School में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों, शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से विभिन्न प्रकार के योगासनों, प्राणायाम का अभ्यास किया

उसके बाद विद्यालय के सभी शिक्षक , शिक्षिकाओं ने बारी बारी से योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिदिन व्यायाम और योग करने को कहा अपने संबोधन ने प्राचार्य रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और स्वस्थ जीवन के लिए हम सबको अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए. समारोह के अंत में सभी ने नियमित योग करने का संकल्प लिया.
आज के समारोह को सफल बनाने में शिक्षिका तृप्ति वार्ष्णेय, महुआ पॉल, रीना महापात्र, रिद्धि मिश्रा एवं कमला देवी का पूर्ण सहयोग रहा.



