नशा करें नाश” नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को दिया नशामुक्ति का संदेश,1200 से अधिक छात्राओं ने लिया “नशामुक्त विकसित भारत” निर्माण का संकल्प
गीता थिएटर माई भारत के अंतर्गत, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के तहत पंजीकृत युवा क्लब द्वारा संचालित “NASHA MUKT YUVA VIKSIT BHARAT” अभियान के तहत जागरूकता एवं मनोरंजन से भरपूर नुक्कड़ नाटक “नशा करें नाश” का सफल आयोजन साकची स्थित शारदामुनि कन्या मध्य/उच्च विद्यालय में किया गया। नशा मुक्ति जागरूकता शिविर नुक्कड़ नाटक एवं संवाद कार्यक्रम में कक्षा 5 से 10 तक की 1200 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया

“नशा करें नाश” नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को दिया नशामुक्ति का संदेश,1200 से अधिक छात्राओं ने लिया “नशामुक्त विकसित भारत” निर्माण का संकल्प

जमशेदपुर- गीता थिएटर माई भारत के अंतर्गत, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के तहत पंजीकृत युवा क्लब द्वारा संचालित “NASHA MUKT YUVA VIKSIT BHARAT” अभियान के तहत जागरूकता एवं मनोरंजन से भरपूर नुक्कड़ नाटक “नशा करें नाश” का सफल आयोजन साकची स्थित शारदामुनि कन्या मध्य/उच्च विद्यालय में किया गया। नशा मुक्ति जागरूकता शिविर नुक्कड़ नाटक एवं संवाद कार्यक्रम में कक्षा 5 से 10 तक की 1200 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।

नुक्कड़ नाटक नशा करें नाश के आरम्भ से पूर्व नशा मुक्त विकासित भारत 20245 युवा संवाद कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों से नशा मुक्त विकासित भारत पर विचार विमर्श किया गया जिसमें मुख्यवाक्ता के तौर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ ताजदार आलम और संपूर्ण आश्रय सामाजिक संस्था से श्रीमती सुष्मिता शंकर सम्मिलित हुई।

नशा करें नाश नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाले सामाजिक एवं पारिवारिक नुकसान के प्रति जागरूक जीवित दृश्य प्रस्तुत कर किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली संवाद, अभिनय और मनोरंजक प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, सकारात्मक और रचनात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान माई भारत, पूर्वी सिंहभूम के जिला युवा अधिकारी श्री मोंटू पतर एवं युवा वॉलिंटियर्स ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए “अब नशा को नहीं, कला को चुनें” का संदेश दिया। विद्यार्थियों से कला, रंगमंच एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने तथा समाज में सकारात्मक वातावरण निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की अपील की गई।

गीता थिएटर की ओर से कहा गया कि नशामुक्त विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिस कारण से गीता थिएटर लगातार युवाओं के बीच जाकर परिवार से सम्पर्क कर युवाओं को तानव और नशे से दूर रखते हुए उन्हें कला, संस्कृति, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम है। इसी उद्देश्य से गीता थिएटर माई भारत वॉलिंटियर्स द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
नुक्कड़ नाटक “नशा करें नाश” में कलाकारों की भूमिका
नाटक में अंनन्त सरदार ने शराबी पति, तमन्ना राव ने बेटी, ममता सिंह ने शराबी की मां, आकाश साव ने जागरूक व्यक्ति, गंगा मंडल ने शराबी की पत्नी, देवु सरदार ने नशेड़ी दोस्त, करण ने पड़ोसी के बेटे तथा रूपेश ने नशे की सामग्री बेचने वाले की भूमिका निभाई। वहीं गीता कुमारी ने संदेशवाहक की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में शारदामुनि कन्या मध्य/उच्च विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रमिता चक्रवर्ती ने गीता थिएटर माई भारत वॉलिंटियर्स का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों से नाटक के माध्यम से प्राप्त जानकारी को अपने जीवन में अपनाने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों के साथ भी साझा करने की अपील की।
इसके बाद विद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से “नशामुक्त विकसित भारत” के निर्माण का संकल्प लिया।

