Uncategorized

पुरानी परंपराओं को न भूलें आज के लोग- आशुतोष राय

कदमा में रजक समाज ने मनाया सावन महोत्सव

पुरानी परंपराओं को न भूलें आज के लोग- आशुतोष राय

कदमा में रजक समाज ने मनाया सावन महोत्सव

जमशेदपुर- स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय ने इस बात पर चिंता जताई है कि आज की नई पीढ़ी नई बातों को तो आत्मसात कर रही है लेकिन समाज की, सनातनी सभ्यता और संस्कृति की पारंपरिक बातों को वह भूलती जा रही है। यह ठीक नहीं है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आग्रह किया कि वो नई पीढ़ी को अपनी परंपरा, अपनी संस्कृति के बारे में अवश्य जानकारी दें। इससे नई पीढ़ी को नई चीजों को सीखने के साथ ही पुरानी परंपराओं को भी निभाने का मौका मिलेगा।

कदमा के जीपी स्लॉप क्लब हाउस में रजक समाज महिला समिति (शाखा रानीकुदर-उलियान, शास्त्रीनगर) द्वारा आयोजित सावन महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि श्री राय ने लोगों को आश्वस्त किया कि रजक समाज की अगर उनसे कोई अपेक्षा है तो वह अपनी क्षमता के अनुसार उसे अवश्य पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। इसके पूर्व रजक समाज की तरफ से कुमारी अन्नू ने आशुतोष राय का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भरपूर इस सावन महोत्सव में समाज की सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रजक समाज के केंद्रीय सचिव शिव कुमार, अध्यक्ष (रानी कुदर) सुरेंद्र रजक, अन्नू देवी, किरण देवी, भानू देवी, सरिता देवी, पूनम दयाल, माला देवी, धन्नो देवी, सुमन भारती, नीलम देवी समेत दर्जनों महिलाओं ने अथक प्रयास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!