थाने के कुछ ही दूरी पर डिमना मेन रोड में शटर तोड़कर चोरी। बिना तालमेल के मेन रोड में शटर तोड़ना नामुमकिन -विकास सिंह
मानगो के उलीडीह थाना के महज कुछ ही दूरी में डिमना मुख्य सड़क में ग्रीन वाटिका के पहले स्थित फल और ड्राई फ्रूट की सेलिब्रेशन नामक दुकान का शटर तोड़कर दुकान में रखे 80000 हजार रुपये नगद चोर आसानी से लेकर चले गए । दुकान के मालिक अमित कुमार ने मामले की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दिया जानकारी मिलते ही मौके में विकास सिंह पहुंच कर मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दिया

थाने के कुछ ही दूरी पर डिमना मेन रोड में शटर तोड़कर चोरी
बिना तालमेल के मेन रोड में शटर तोड़ना नामुमकिन -विकास सिंह


जमशेदपुर- मानगो के उलीडीह थाना के महज कुछ ही दूरी में डिमना मुख्य सड़क में ग्रीन वाटिका के पहले स्थित फल और ड्राई फ्रूट की सेलिब्रेशन नामक दुकान का शटर तोड़कर दुकान में रखे 80000 हजार रुपये नगद चोर आसानी से लेकर चले गए । दुकान के मालिक अमित कुमार ने मामले की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दिया जानकारी मिलते ही मौके में विकास सिंह पहुंच कर मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दिया


विकास सिंह को अमित ने बताया की प्रतिदिन की तरह वह अपना दुकान बंद कर रात्रि लगभग 10:00 बजे अपने घर चले गए थे सोमवार के दिन सुबह जब वें अपने दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि एक तरफ से शटर तोड़ कर उठाया हुआ है जब अमित ने दुकान के अंदर जाकर देखा तो सारे कैमरे के तार कटे हुए थे बाँस और मोटे बल्ले मौके में पाए गए जिससे शटर को तोड़ा गया था आवाज ना हो इसके लिए अपराधियों ने बांस और बल्ले में रबड़ का ट्यूब बांध कर घटना को अंजाम दिया था।
अमित ने बताया कि शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहने के कारण दो दिन की बिक्री दुकान में ही रख दिया था कभी उनके मन में चोरी का ख्याल आया ही नहीं था उनका कहना था कि मेन रोड में कभी शटर तोड़कर चोरी हो ही नहीं सकता। मौके में पहुंचे विकास सिंह ने मामले की जानकारी स्थानीय थाना को दिया सूचना मिलते ही थानेदार अपने दलबल के साथ दुकान पर पहुंचे उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए आस पड़ोस के कैमरे खंगालने की बात कही और भरोसा दिलाया कि हर हाल में अपराधी पकड़ा जाएगा मौके में पहुंचे विकास सिंह ने कहा की पूरा मानगो नशा बेचने और करने वाले के चपेट में आ गया है जिसके कारण चोरी की घटना आए दिन घटित हो रही है उन्होंने कहा किया घटना समझ से परे हैं कि डिमना में रोड जो शहर का सबसे व्यस्ततम सड़क है उसमें कैसे अपराधियों ने आसानी से शटर को तोड़ कर घटना को अंजाम दिया। विकास सिंह ने कहा कि चोरी की वारदात अगर नहीं रुकेगी तो वह दल बल के साथ एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे



