Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

2 जुलाई को मशाल जुलूस, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आहवान

शहर की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ आगे आए सरयू राय 5 माह में चापड़बाजी की 1300 घटनाएं सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा 3 जुलाई की बंदी को सफल बनाने के लिए 2 जुलाई को होगी बड़ी बैठक

शहर की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ आगे आए सरयू राय

2 जुलाई को मशाल जुलूस, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आहवान

5 माह में चापड़बाजी की 1300 घटनाएं सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा
3 जुलाई की बंदी को सफल बनाने के लिए 2 जुलाई को होगी बड़ी बैठक

जमशेदपुर। शहर की लचर पुलिस व्यवस्था के खिलाफ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय नेतृत्व में आगामी 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस सिलसिले में 2 जुलाई को मशाल जुलूस निकाला जाएगा और 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद रखा जाएगा। यह जानकारी विधायक सरयू राय के निवास पर आयोजित सर्वदलीय सर्व समाज की कोर कमेटी की बैठक में लिया गया।
सरयू राय ने बताया कि बुधवार की संध्या 4 बजे सर्वदलीय, सर्वसमाज और प्रबुद्ध जनों की बैठक आहूत थी, जो प्रशासन के निषेधाज्ञा लागू करने के कारण स्थगित कर दी गई। इस संबंध में प्रशासन ने भी आग्रह किया था, जिसका हमने पूरा सम्मान किया।
सरयू राय ने बताया कि 3 जुलाई की बंदी सफल हो, इसके लिए 2 जुलाई को एक बड़ी बैठक आयोजित की जा रही है। उसमें सभी समाज, सभी दल के लोगों के साथ-साथ प्रबुद्ध लोग भी शामिल रहेंगे।
उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते 5 माह में 1300 चापड़ के केस हो चुके हैं। यह किसी भी सभ्य समाज के लिए बेहद चिंतित करने वाला आंकड़ा है। इसके साथ ही शहर के प्रायः हर हिस्से में जुआबाजी, शराब के अड्डे तो चल ही रहे हैं, छिनतई की घटनाओं में भी जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है। कुल मिला कर कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है जिसके विरोध में 2 जुलाई को मसाल जुलूस और 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आहवान किया गया है। उन्होंने इस बंद को सफल बनाने के लिए जनता से अपील की है।
कोर कमेटी की बैठक में शंभु नाथ सिंह, वाईपी सिंह, निशांत कुमार, सुखदेव, अनिकेत सिंह सावरकर, सुबोध श्रीवास्तव, सतीश सिंह, मुन्ना सिंह, राघवेंद्र प्रताप उर्फ झुन्ना, मृत्युंजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!