Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान ,एलाइड हेल्थ साइंसेज के विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी), जमशेदपुर के एलाइड हेल्थ साइंसेज बैच 2026–27 के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, एमटीएमसी के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस अभियान के तहत कॉलेज परिसर में 150 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों तथा एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों में हरित एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था

एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान ,एलाइड हेल्थ साइंसेज के विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

जमशेदपुर – पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी), जमशेदपुर के एलाइड हेल्थ साइंसेज बैच 2026–27 के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, एमटीएमसी के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया।
इस अभियान के तहत कॉलेज परिसर में 150 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों तथा एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों में हरित एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में ईको क्लब, इंजीनियरिंग एवं मेंटेनेंस विभाग, आउटरीच विभाग तथा प्रशासन विभाग का महत्वपूर्ण सहयोग रहा । आयोजकों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक दीर्घकालिक संकल्प है। उन्होंने विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण संरक्षण अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। यह पहल मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज की सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को प्रोत्साहित करती है।

मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (MTMC) के बारे में एक नजर : –
मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर – जो मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE) की एक घटक इकाई है (जिसे ‘इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस’ या IoE का दर्जा प्राप्त है) और MAHE व TSL का एक संयुक्त उपक्रम है – गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अत्याधुनिक सुविधाओं और समर्पित फैकल्टी के साथ, MTMC का लक्ष्य भविष्य के स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को प्रशिक्षित करना और समुदाय की भलाई में योगदान देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!