गोकुलम नगर विकास समिति की बैठक संपन्न, मंदिर निर्माण एवं जनसमस्याओं के समाधान पर बनी सहमति
गोकुलम नगर विकास समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को मारुति नंदन हनुमान मंदिर प्रांगण, गदड़ा (गोकुलम नगर) में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का संचालन समिति के विजय कुमार ने किया, जबकि स्वागत भाषण एवं अध्यक्षीय संबोधन समिति के अध्यक्ष विजय यादव ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन समिति के सचिव राजा शर्मा द्वारा किया गया

गोकुलम नगर विकास समिति की बैठक संपन्न, मंदिर निर्माण एवं जनसमस्याओं के समाधान पर बनी सहमति
जमशेदपुर- गोकुलम नगर विकास समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को मारुति नंदन हनुमान मंदिर प्रांगण, गदड़ा (गोकुलम नगर) में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का संचालन समिति के विजय कुमार ने किया, जबकि स्वागत भाषण एवं अध्यक्षीय संबोधन समिति के अध्यक्ष विजय यादव ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन समिति के सचिव राजा शर्मा द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में छोटा गोविंदपुर क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में सर्वसम्मति से मारुति नंदन हनुमान मंदिर के नव-निर्माण कार्य को प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। प्रथम चरण में मंदिर परिसर की साफ-सफाई, भूमि समतलीकरण एवं मंदिर निर्माण हेतु नक्शा तैयार कराने पर सहमति बनी।
बैठक के दौरान गोकुलम नगर की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की अनियमितताओं, नए विद्युत खंभों पर जंक्शन बोर्ड की स्थापना तथा जर्जर विद्युत तारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इन समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही बिजली विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) से प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुलाकात करने का निर्णय लिया।
मुख्य अतिथि डॉ. परितोष सिंह ने समिति के सामाजिक एवं विकासात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनभागीदारी एवं सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने समिति को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
बैठक में मुख्य रूप से राजेश सिंह, सौतन सिंह, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, सुमित सिंह, पिंटू गुप्ता, जीतू वर्मा, गोपाल पात्रो, नीलम देवी, रेणु देवी, अजय सिंह, अभिषेक कुशवाहा, बबलू शर्मा, सुबोध कुमार एवं मधु कुमारी सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।



