बापू के विचारों और आदर्शों का देश है भारत, गंगा जमुनी तहजीब हमारी संस्कृति,लोकतंत्र एवं संविधान बचाना हम सभी देशवासियों का दायित्व – कैलाश यादव
यूएन ने 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने गांधीजी को राष्ट्रपिता व टैगोर ने महात्मा की उपाधि दी थी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर कोटि कोटि नमन,लेकिन आज के दिन भी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर मोदी प्रशासन ने तानाशाही व्यवहार किया एस आई आर वोटर्स की चोरी के सरगना सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे एवं कार्रवाई की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन मोदी सरकार के लिए कील साबित होगा मोदी सरकार हिटलरशाही, असंवैधानिक एवं अलोकतांत्रिक इन्होंने बापू के विचारों को ध्वस्त किया,जेल भरो आंदोलन गांधी के सपने को सच करेगा

बापू के विचारों और आदर्शों का देश है भारत, गंगा जमुनी तहजीब हमारी संस्कृति,लोकतंत्र एवं संविधान बचाना हम सभी देशवासियों का दायित्व – कैलाश यादव
यूएन ने 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने गांधीजी को राष्ट्रपिता व टैगोर ने महात्मा की उपाधि दी थी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर कोटि कोटि नमन,लेकिन आज के दिन भी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर मोदी प्रशासन ने तानाशाही व्यवहार किया
एस आई आर वोटर्स की चोरी के सरगना सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे एवं कार्रवाई की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन मोदी सरकार के लिए कील साबित होगा
मोदी सरकार हिटलरशाही, असंवैधानिक एवं अलोकतांत्रिक इन्होंने बापू के विचारों को ध्वस्त किया,जेल भरो आंदोलन गांधी के सपने को सच करेगा
रांची- आज यंग आश्रम क्लब द्वारा आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जयंती मनाया गया
इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने बापू एवं लाल बहादुर शास्त्री के तस्वीर पर पुष्प माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया
इस मौके पर राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि भारत बापू के विचारों का देश जहां गंगा जमुनी तहजीब हमारी संस्कृति और नियति है
इस अवसर पर श्री यादव ने कहा मोहनदास करमचंद गांधी एक बैरिस्टर होने के बावजूद देश की आजादी के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन कर मार्ग प्रशस्त किया और ब्रिटिशर्स/अंग्रेजों को झुकाने का काम किया
गांधी जी ने सत्य और अहिंसा तथा शांति को हथियार बनाकर भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराया ! उन्होंने असहयोग आंदोलन नमक सत्याग्रह (दांडी मार्च) एवं भारत छोड़ो आंदोलन का ऐलान कर कई महत्वपूर्ण व बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया
उन्होंने समाज में छुआछूत को मिटाने नारी सशक्तिकरण तथा धार्मिक सदभाव के लिए जीवन भर काम किया
संयुक्त राष्ट्र ने गांधी जी के शांतिपूर्ण योगदान के लिए उनके सम्मान में 2 अक्तूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया
विदित है गांधी जी के विचारों से प्रभावित मार्टिन लूथर और नेल्सन मंडेला जैसे अंतर्राष्ट्रीय नेताओं को प्रेरित किया
गांधीजी ने स्वच्छ भारत स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प के जरिए सादगी और स्वच्छता के संदेश को अग्रसर बढ़ाया जो आज भी देश में निरंतर जारी है
श्री यादव ने कहा कि बापू के आदर्श और विचार अनंत व अजेय है इनके मार्ग और संदेश ही भारत में अमन चैन शांति तथा पंचायत स्तर पर चौमुखी विकास का मार्ग सर्वोत्तम बन सकता है !
ज्ञातव्य है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद रेडियो से जारी अपने संदेश में गांधी को सबसे पहले राष्ट्रपिता और नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा की उपाधि दी थी
श्री यादव ने कहा दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश का सबसे विश्वसनीय संवैधानिक स्वायत संस्थान चुनाव आयोग पर राष्ट्रविरोधी कार्य करने का खुलासा हुआ है देशहित एवं जनहित तथा लोकतंत्र और संविधान को बचाने को लेकर देश की जनता युवा Zen जी छात्र राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन आज 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहा है और सारा देश शांति और अहिंसा की बात कर रहा है लेकिन बीजेपी मोदी प्रशासन दमनकारी नीतियों को अपनाकर देशभर में चल रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को जबरन आवाज दबाने की कोशिश कर रही है !
कार्यक्रम में धर्मवीर यादव डीके आलोक यादव सुरेश राय दीपक राय गोपाल गुप्ता विवेक कुमार प्रेमनाथ राय नितिन सिंह निरंजन कुमार उमेश राय जगरनाथ यादव विजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे


