Uncategorized

ए. पी. आर. नायर की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा योगदान को किया याद

ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से केरला पब्लिक स्कूल के संस्थापक एवं शिक्षाविद् स्वर्गीय ए. पी. आर. नायर की 10वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को होटल महल इन, चेपा पुल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय नायर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को स्मरण किया

ए. पी. आर. नायर की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा योगदान को किया याद

जमशेदपुर – ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से केरला पब्लिक स्कूल के संस्थापक एवं शिक्षाविद् स्वर्गीय ए. पी. आर. नायर की 10वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को होटल महल इन, चेपा पुल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय नायर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को स्मरण किया। समारोह में पटमदा सर्किल के डीएसपी दयानंद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में केरला पब्लिक स्कूल के निदेशक शरत चंद्रन, आदित्यपुर नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी एजाज अनवर, आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, केरला पब्लिक स्कूल मानगो की अकादमिक निदेशक लक्ष्मी आर. तथा अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच जे. पी. सिंह शामिल रहे। समारोह के दौरान शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मोहम्मद अज़हर, मुमताज़ शरीक, सुश्रिता रॉय एवं शांति लुईस को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि ए. पी. आर. नायर ने शिक्षा को समाज के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बनाया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके विचार, कार्य एवं योगदान आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव मुख्तार आलम खान ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!