हरिना में सूरज मंडल पर हमले एवं महिलाओं के साथ अभद्रता की घटना की डॉ. मीरा मुंडा ने की कड़ी निंदा
पोटका विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी एवं समाजसेवी डॉ. मीरा मुंडा ने सोमवार तड़के हरिना में जिला परिषद सदस्य, पूर्वी सिंहभूम श्री सूरज मंडल जी पर हुए हमले तथा उनके साथ कांवड़ यात्रा में शामिल माताओं-बहनों के साथ की गई अभद्रता एवं छेड़खानी की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। डॉ. मीरा मुंडा ने कहा कि भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं पर हमला करना तथा महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करना अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रकार की हिंसा और असामाजिक तत्वों की हरकतें किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकतीं

हरिना में सूरज मंडल पर हमले एवं महिलाओं के साथ अभद्रता की घटना की डॉ. मीरा मुंडा ने की कड़ी निंदा
जमशेदपुर- पोटका विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी एवं समाजसेवी डॉ. मीरा मुंडा ने सोमवार तड़के हरिना में जिला परिषद सदस्य, पूर्वी सिंहभूम श्री सूरज मंडल जी पर हुए हमले तथा उनके साथ कांवड़ यात्रा में शामिल माताओं-बहनों के साथ की गई अभद्रता एवं छेड़खानी की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।
डॉ. मीरा मुंडा ने कहा कि भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं पर हमला करना तथा महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करना अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रकार की हिंसा और असामाजिक तत्वों की हरकतें किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकतीं।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि घटना को गंभीरता से लेते हुए हमले एवं महिलाओं के साथ अभद्रता करने वाले दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी एवं कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आम लोगों एवं श्रद्धालुओं में सुरक्षा का विश्वास कायम रहे।
डॉ. मीरा मुंडा ने गुरुवार को श्री सूरज मंडल जी के आवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।




