Uncategorized

संस्कृति से संस्कार तक, प्रतिभा से पहचान तक—अग्रसेन जयंती पर सजा हुनर का मंच

अग्रवाल सम्मेलन जुगसलाई शाखा के आयोजन में बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं ने दिखाया उत्साह

संस्कृति से संस्कार तक, प्रतिभा से पहचान तक—अग्रसेन जयंती पर सजा हुनर का मंच

अग्रवाल सम्मेलन जुगसलाई शाखा के आयोजन में बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं ने दिखाया उत्साह

जुगसलाई- पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, जुगसलाई शाखा द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के अंतर्गत स्वर्गीय उमेश खिरवाल (टप्पू ) स्मृति सभागार, ऋषि भवन, जुगसलाई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

लड्डू गोपाल ड्रेस सजाओ प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने लड्डू गोपाल के लिए आकर्षक एवं पारंपरिक वस्त्रों को सजाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में महिलाओं की विशेष सहभागिता रही

शतरंज प्रतियोगिता दो आयु वर्गों—6 से 9 वर्ष तथा 10 से 13 वर्ष में आयोजित हुई, जिसमें क्रमशः 15 एवं 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी एकाग्रता, धैर्य एवं रणनीतिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया

वहीं मारवाड़ी रीति-रिवाज आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 24 जोड़ी प्रतिभागियों ने भाग लिया। महिलाओं की विशेष सहभागिता वाली इस प्रतियोगिता में मारवाड़ी समाज के रीति-रिवाजों, संस्कारों एवं परंपराओं से जुड़े प्रश्न पूछे गए। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति से जोड़ना रहा।

विजेता

लड्डू गोपाल ड्रेस सजाओ: प्रथम – शिवांगी अग्रवाल
द्वितीय – प्रीति अग्रवाल
तृतीय – नेहा केडिया
चतुर्थ – नीतू गोयल

शतरंज 6–9 वर्ष
प्रथम – रिधान गोयल
द्वितीय – एकलव्य सरायवाला
तृतीय – तनव काबरा

शतरंज 10–13 वर्ष:
प्रथम — आरव लड्डा
द्वितीय — समृद्ध अग्रवाल
तृतीय — वान्या संघी

प्रश्नोत्तरी:
प्रथम — रानी अग्रवाल एवं वर्षा चौधरी
द्वितीय — प्रीति अग्रवाल, रिंकी सावा एवं पूनम बजाज, प्रियंका नागेलिया
तृतीय — संगीता गोयल, पुष्पा गोयल

निर्णायक एवं संयोजक

ड्रेस सजाओ निर्णायक: अंकिता लोधा एवं बिंदिया गढ़वाल
संयोजक: अर्चना गुप्ता एवं पूनम बजाज

शतरंज निर्णायक: चंदन कुमार
संयोजक: केशव गोयल, शशांक भालोटीया

प्रश्नोत्तरी निर्णायक: प्रभा पाड़िया,अनिल मोदी
संयोजक: सुनीता अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका, महासचिव अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मंटू लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिलीप काँवटिया
जुगसलाई शाखा अध्यक्ष मनोज गोयल, महासचिव हेमंत गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल पीकू, अनन्त मोहनका, अश्विनी कुमार अग्रवाल , हेमंत अग्रवाल हर्ष, नमिता मित्तल, पवन शर्मा, राजीव केडिया, रवि शंकर भौतिका, संजय शर्मा, चेतन गर्ग, मुरारी अग्रवाल,महेश संघी सहित बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, महिलाएं एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

08 अक्टूबर को भी होंगे रंगारंग कार्यक्रम

अग्रसेन जयंती महोत्सव के दूसरे दिन 11:30 बजे मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता होगी। इसमें महिलाएं अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइनों के साथ महाराज अग्रसेन जी की छवि को भी कलात्मक रूप से उकेरेंगी।

दोपहर 12 बजे चित्रांकन प्रतियोगिता होगी, जिसमें बच्चे 6–9 वर्ष एवं 10–13 वर्ष के दो आयु वर्गों में भाग लेंगे।

शाम को रैंप वॉक विद डांस प्रतियोगिता समारोह का विशेष आकर्षण होगी। इसमें दो-दो प्रतिभागियों की जोड़ी राजस्थानी वेशभूषा में रैंप पर उतरेगी। पारंपरिक राजस्थानी परिधान, लोक संगीत, नृत्य और आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुति के साथ प्रतिभागी राजस्थान की संस्कृति और रंगों को मंच पर जीवंत करेंगे तथा अपनी अदाओं और अंदाज से उपस्थित दर्शकों का मन मोहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में मनोरंजन के लिए शाखा की ओर से शानदार तंबोला आयोजित किया जाएगा। तंबोला के दो राउंड होंगे और प्रत्येक राउंड में 100 प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। इसके लिए अग्रिम बुकिंग अनिवार्य होगा।

अग्रसेन जयंती महोत्सव का यह आयोजन संस्कृति, संस्कार, प्रतिभा और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम बन रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!