106वीं वाहिनी RAF द्वारा सुंदरनगर चौक एवं मार्केट क्षेत्र में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार देशभर में चलाए जा रहे “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत 106वीं वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) सुंदरनगर द्वारा कमांडेंट राजीव कुमार के निर्देश पर आज दिनांक 26.09.2026 को सुंदरनगर चौक एवं मार्केट क्षेत्र में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा। इस दौरान 106वीं वाहिनी RAF के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने सुंदरनगर चौक एवं आसपास के मार्केट क्षेत्र में साफ-सफाई करते हुए स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया

106वीं वाहिनी RAF द्वारा सुंदरनगर चौक एवं मार्केट क्षेत्र में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जमशेदपुर- गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार देशभर में चलाए जा रहे “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत 106वीं वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) सुंदरनगर द्वारा कमांडेंट राजीव कुमार के निर्देश पर आज दिनांक 26.09.2026 को सुंदरनगर चौक एवं मार्केट क्षेत्र में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया
अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा। इस दौरान 106वीं वाहिनी RAF के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने सुंदरनगर चौक एवं आसपास के मार्केट क्षेत्र में साफ-सफाई करते हुए स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर उप कमांडेंट बच्चानदेव कुमार ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने, कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की।
अभियान के दौरान उप कमांडेंट गुफरान अहमद, उप कमांडेंट राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं इंस्पेक्टर विजय कुमार (सूबेदार मेजर) उपस्थित रहे। सुंदरनगर थाना के कार्मिकों ने भी अभियान में सहभागिता की। वहीं, मीडिया कर्मियों की उपस्थिति में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया गया।

“स्वच्छता ही सेवा” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के माध्यम से लोगों को सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।



