शारदीय नवरात्र के पवित्र अवसर पर जम्बू अखाड़ा (महिला शाखा) द्वारा 108 कन्या पूजन सह शस्त्र पूजन का आयोजन
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर जम्बू अखाड़ा प्रांगण में दिनांक 20 अक्टूबर मंगलवार प्रातः 10:30 बजे जम्बू अखाड़ा (महिला विंग) द्वारा 108 कन्या पूजन सह शस्त्र पूजन का आयोजन किया जा रहा हैं। नवरात्र के अवसर पर छोटे बच्चियों का पूजन करना शुभ एवं नवरात्र को सफलीभूत करने हेतु सनातन धर्म में किया जाता हैं क्योंकि इस अवसर पर माता रानी सभी को सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करती है। साथ ही साथ शस्त्र पूजन करने से माता रानी हम सभी को अपनी रक्षा एवं शक्ति अर्जन प्रदान करती है

जमशेदपुर- शारदीय नवरात्र के पवित्र अवसर पर जम्बू अखाड़ा (महिला विंग) द्वारा 108 कन्या पूजन सह शस्त्र पूजन का आयोजन

शारदीय नवरात्र के पावन अवसर जम्बू अखाड़ा प्रांगण में दिनांक 20 अक्टूबर मंगलवार प्रातः 10:30 बजे जम्बू अखाड़ा (महिला विंग) द्वारा 108 कन्या पूजन सह शस्त्र पूजन का आयोजन किया जा रहा हैं। नवरात्र के अवसर पर छोटे बच्चियों का पूजन करना शुभ एवं नवरात्र को सफलीभूत करने हेतु सनातन धर्म में किया जाता हैं क्योंकि इस अवसर पर माता रानी सभी को सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करती है।
साथ ही साथ शस्त्र पूजन करने से माता रानी हम सभी को अपनी रक्षा एवं शक्ति अर्जन प्रदान करती हैं।
जम्बू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह ने जमशेदपुर के समस्त श्रद्धालुओं को इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।
108 कन्याओं का पूरी विधि विधान के साथ पूजन किया जाएगा साथ ही साथ मंदिर के पंडित जी के द्वारा चंडी पाठ, शंखनाद एवं बंगाल का धाक बाजा भी बजाया जाएगा।



