गाँधी-शास्त्री जयंती पर रेलवे अस्पताल में बीमार रेल कर्मियों के बीच मुलाकात एवं फल वितरण
महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर रेलवे एम्प्लोयी वेलफेयर एसोसिएशन ने आज टाटानगर स्थित खास महल रेलवे अस्पताल में भर्ती अपने साथियों के साथ एक आत्मीय मुलाक़ात कर एक भावपूर्ण फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। अब से हर माह के प्रथम वृहस्पतिवार को इस तरह का कार्यक्रम आयोजित होंगे इस मौके पर कार्यक्रम मे मौजूद एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि गाँधी जी ने हमें सिखाया था कि ‘खुद को पाने का सबसे अच्छा तरीका है दूसरों की सेवा में खुद को खो देना

गाँधी-शास्त्री जयंती पर रेलवे अस्पताल में बीमार रेल कर्मियों के बीच मुलाकात एवं फल वितरण
जमशेदपुर – महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर रेलवे एम्प्लोयी वेलफेयर एसोसिएशन ने आज टाटानगर स्थित खास महल रेलवे अस्पताल में भर्ती अपने साथियों के साथ एक आत्मीय मुलाक़ात कर एक भावपूर्ण फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। अब से हर माह के प्रथम वृहस्पतिवार को इस तरह का कार्यक्रम आयोजित होंगे इस मौके पर कार्यक्रम मे मौजूद एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि गाँधी जी ने हमें सिखाया था कि खुद को पाने का सबसे अच्छा तरीका है दूसरों की सेवा में खुद को खो देना ।आज हमने अपने बीमार साथियों से मिलकर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटाकर उसी आदर्श को स्थापित एवं सार्थक किया है । उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम का मकसद बीमार रेल कर्मियों को सिर्फ फल देने भर नहीं था बल्कि उनके गिरते मनोबल को ऊँचा करना भी था एसोसिएशन के सदस्यों ने सभी मरीजों से बेहद ही आत्मीयता से मिलकर उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हार्दिक शुभ कामना दी । एसोसिएशन के महासचिव एस पी बिश्वास एवं कोषाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद ने कहा कि यह कार्यक्रम अब हर माह के प्रथम वृहसपतिवार को रेलवे अस्पताल मे आयोजित किये जायेंगे उन्होंने बताया कि एसोसिएशन का मकसद अपने कर्मचारी साथियों के दुःख की घड़ी मे उनके साथ मजबूती से खड़ा रहना है । आज के कार्यक्रम मे अस्पताल के चिकित्सीय अधीक्षक डाक्टर पी मुर्मू सहित डाक्टर पॉली टारगेन एवं इंडोर इंचार्ज सिस्टर मंजुलता खटका, कार्यालय अधीक्षक मुकेश जी का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ | आज के कार्यक्रम में चेयरमैन मनोज मिश्रा के साथ अभिषेक शाही, नागेंद्र प्रसाद, एस.पी. बिश्वास, विकास सिंह, बी. भौमिक, मंडल पूरी उर्फ , विजय कुमार, विश्वजीत और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




