सिंहभूम चैंबर ने कॉन्सन्ट्रेटेड सोलर थर्मल टेक्नोलॉजी पर आयोजित की जागरूकता कार्यशाला
सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जमशेदपुर द्वारा चैंबर भवन बिष्टुपुर में “कॉन्सन्ट्रेटेड सोलर थर्मल (सीएसटी) टेक्नोलॉजी” पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र को सौर तापीय तकनीक की उपयोगिता] संभावनाओं तथा औद्योगिक प्रक्रियाओं में इसके व्यावहारिक उपयोग के प्रति जागरूक करना था

जमशेदपुर- सिंहभूम चैंबर ने कॉन्सन्ट्रेटेड सोलर थर्मल टेक्नोलॉजी पर आयोजित की जागरूकता कार्यशाला

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जमशेदपुर द्वारा चैंबर भवन बिष्टुपुर में “कॉन्सन्ट्रेटेड सोलर थर्मल (सीएसटी) टेक्नोलॉजी” पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र को सौर तापीय तकनीक की उपयोगिता] संभावनाओं तथा औद्योगिक प्रक्रियाओं में इसके व्यावहारिक उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने कार्यक्रम में स्वागत भाषण करते हुये कार्यक्रम की शुरूआत की तत्पश्चात उन्होनें कहा कि उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मकता और दीर्घकालिक स्थिरता के लिए स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों को अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कॉन्सन्ट्रेटेड सोलर थर्मल टेक्नोलॉजी झारखंड के उद्योगों] विशेषकर फोर्जिंग, हीट ट्रीटमेंट, कास्टिंग, गल्वानाइजिंग, फूड प्रोसेसिंग डेयरी एवं एमएसएमई इकाइयों के लिए एक महत्वपूर्ण विकल्प बन सकती है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष इंडस्ट्री हर्ष अग्रवाल बकरेवाल ने कहा कि ऐसी तकनीकों के प्रति उद्योग जगत में जागरूकता बढ़ाने और उनके व्यावहारिक उपयोग को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। इससे उद्योगों को ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में भी मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विशेषज्ञ प्रणव नाथ, मुख्य कंस्लटंेट, आई.टी. पावर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुये कॉन्सन्टेªटेड सोलर थर्मल टेक्नोलॉजी तकनीक की कार्यप्रणाली] औद्योगिक उपयोग] लाभ एवं व्यवहार्यता के बारे में विस्तृत रूप में बताया। स्टीम उत्पादन] हॉट वाटर तथा अन्य औद्योगिक हीटिंग आवश्यकताओं में इसके संभावित उपयोग पर भी कार्यशाला के दौरान चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों के साथ संवाद करते हुए तकनीक की लागत] उपयोगिता और विभिन्न औद्योगिक प्रक्रियाओं में इसके अनुप्रयोग से संबंधित प्रश्न रखे।
चैम्बर के महासचिव पुनीत काउंटिया ने कहा कि चैंबर उद्योग एवं व्यवसाय जगत को नई तकनीकों] ऊर्जा दक्षता और सतत विकास से जोड़ने के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी एवं जागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यशाला में उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल अभिषेक अग्रवाल सचिव विनोद शर्मा अंशुल fरंगसिया एग्जीक्यूटिव मेंबर्स आकाश मोदी शुभम सेन पीयूष गोयल रविकांत अग्रवाल राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बंटी खिरवाल] चाकुलिया से चावल इकाइयों के मालिक सुभाष लोधा, अविनाश सुरेखा, बासु रूंगटा, आनंद सेक्सरिया, भार्गव लोधा, विवेक लोधा, प्रदीप लोधा के साथ ही इन्दरपाल सिंह, पंकज पटेल, संदीप बाफना, अनीस मुरारका सहित बड़ी संख्या में एमएसएमई सेक्टर के उद्यमीगण व्यवसायि पेशेवरों एवं सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।



