जी टाउन क्लब कर्मचारियों को 16% बोनस मिलेगा
जी टाउन क्लब मैनेजमेंट एवं कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस समझौता संपन्न हुआ ।इस समझौते के अंतर्गत कर्मचारियों को न्यूनतम 31108 रुपएऔसत 36481 रुपए और अधिकतम 40503 रुपए मिलेगा। इस बार बोनस पर कुल राशि । इस समझौते पर प्रबंधन की तरफ से प्रेसिडेंट विनीत कुमार शाह ,वाइस प्रेसिडेंट राजेश कुमार झा, जनरल सेक्रेटरी विकास कुमार, राकेश जयसवाल , रोशन दे ने हस्ताक्षर किए

जी टाउन क्लब कर्मचारियों को 16% बोनस मिलेगा

जमशेदपुर- जी टाउन क्लब मैनेजमेंट एवं कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस समझौता संपन्न हुआ ।इस समझौते के अंतर्गत कर्मचारियों को न्यूनतम 31108 रुपएऔसत 36481 रुपए और अधिकतम 40503 रुपए मिलेगा। इस बार बोनस पर कुल राशि । इस समझौते पर प्रबंधन की तरफ से प्रेसिडेंट विनीत कुमार शाह ,वाइस प्रेसिडेंट राजेश कुमार झा, जनरल सेक्रेटरी विकास कुमार, राकेश जयसवाल , रोशन दे ने हस्ताक्षर किए तथा यूनियन के प्रेसिडेंट राकेश्वर पांडे , डेप्युटी प्रेसिडेंट बी के डिंडा, जनरल सेक्रेटरी ददन सिंह ,यूनियन कमेटी मेंबर कीर्तन महतो एवं मो हामिद ने हस्ताक्षर किए l जी टाउन क्लब अध्यक्ष विनीत कुमार शाह यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने इस बात पर खुशी जाहिर की। वर्तमान समय में इस क्लब का विकास हो रहा है साथ ही साथ कर्मचारियों का भी विकास हो रहा है दोनों अध्यक्ष ने यह सहमति जाहिर किया कि हम एक दूसरे को साथ-साथ लेकर चलेंगे और क्लब को और प्रगति की तरफ ले जाना है और क्लब में आने वाले मेंबर एवं कस्टमर को विशेष ध्यान दिया जाएगा। अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि इस क्लब का भोजन क्वालिटी की तारीफ हर जगह होती है धन्यवाद ज्ञापन के साथ बोनस समझौता संपन्न हुआ।




