रूपी सोरेन के निधन पर मेयर सुधा गुप्ता ने जताया गहरा शोक
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी एवं दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि रूपी सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। उनके निधन से सोरेन परिवार ने अपने परिवार की एक महत्वपूर्ण सदस्य और मातृशक्ति को खो दिया है। मां का निधन किसी भी परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति होती है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती

रूपी सोरेन के निधन पर मेयर सुधा गुप्ता ने जताया गहरा शोक
जमशेदपुर- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी एवं दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि रूपी सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। उनके निधन से सोरेन परिवार ने अपने परिवार की एक महत्वपूर्ण सदस्य और मातृशक्ति को खो दिया है। मां का निधन किसी भी परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति होती है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।
उन्होंने कहा कि यह अत्यंत कठिन और भावुक समय है। इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ज उनके परिवार के सभी सदस्यों और शुभचिंतकों के साथ हैं।
मेयर ने कहा कि रूपी सोरेन ने अपने जीवन में परिवार के प्रति समर्पण, स्नेह और ममत्व की मिसाल कायम की। उन्होंने अपने परिवार को विपरीत परिस्थितियों में भी मजबूती प्रदान की और एक मातृशक्ति के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सुधा गुप्ता ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।


