Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

रोटरी क्लब ऑफ़ जमशेदपुर ईस्ट द्वारा एमजीएम अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्त संग्रह

रोटरी क्लब ऑफ़ जमशेदपुर ईस्ट द्वारा एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित हुए रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्त संग्रह किया गया । इस कार्यक्रम का उदघाटन एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट डॉ. बलराम झा तथा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ई.ए. सोरेंग ने किया

रोटरी क्लब ऑफ़ जमशेदपुर ईस्ट द्वारा एमजीएम अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्त संग्रह


जमशेदपुर- रोटरी क्लब ऑफ़ जमशेदपुर ईस्ट द्वारा एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित हुए रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्त संग्रह किया गया । इस कार्यक्रम का उदघाटन एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट डॉ. बलराम झा तथा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ई.ए. सोरेंग ने किया उदघाटन के पश्चात रोटरी क्लब ऑफ़ जमशेदपुर ईस्ट की अध्यक्ष वीना मित्रा एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा सुपरिटेंडेंट डॉ. बलराम झा और उनकी टीम को उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोग से सामाजिक कार्यों को नई ऊर्जा मिलती है। कार्यक्रम में रोटेरियन पीपी ओपी चोपड़ा, एसएस राजी, प्रेमा गोगना, डॉ. अनूप गुप्ता, मदन बिहारी, चंद्रेश्वर खान, इंदिरा धर, रश्मि श्रीवास्तव, सुजय जयंत करनाड, प्रांतिक सरकार तथा मानस मिश्रा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। अधिकांश रक्तदाताओं में अर्का जैन यूनिवर्सिटी और एमजीएम कॉलेज के छात्र-छात्राएं तथा रोटरी क्लब के सदस्य शामिल थे। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में एमजीएम अस्पताल के ब्लड बैंक कर्मचारियों की सार्थक भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!