एक प्रयास महिला समिति’ ने धूमधाम से मनाया आठवां स्थापना दिवस, घरेलू सहायिकाओं को बांटे छाते और बिस्किट
सिंडिकेट कॉलोनी की सहायिकाओं के चेहरे पर आई मुस्कान प्रमुख साहित्यकार प्रतिभा प्रसाद रहीं मुख्य अतिथि

एक प्रयास महिला समिति’ ने धूमधाम से मनाया आठवां स्थापना दिवस, घरेलू सहायिकाओं को बांटे छाते और बिस्किट
सिंडिकेट कॉलोनी की सहायिकाओं के चेहरे पर आई मुस्कान
प्रमुख साहित्यकार प्रतिभा प्रसाद रहीं मुख्य अतिथि
जमशेदपुर- सामाजिक संस्था ‘एक प्रयास महिला समिति’ ने 26 जुलाई को कदमा में अपना 8वां स्थापना दिवस अत्यंत उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया. इस विशेष अवसर पर समिति ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सिंडिकेट कॉलोनी के घरों में काम करने वाली सहायिकाओं (डोमेस्टिक हेल्प) के बीच छाते और बिस्किट के पैकेट वितरित किए.
सादगी और सम्मान के साथ आयोजन
कार्यक्रम में शहर की जानी-मानी साहित्यकार प्रतिभा प्रसाद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. अपने संबोधन में उन्होंने समिति के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए सदस्यों व सहयोगियों का उत्साहवर्धन किया.
कार्यक्रम की शुरुआत में सुनीता लाल ने स्वागत भाषण दिया. इसके बाद संस्था की अध्यक्ष ज्योत्सना अस्थाना ने ‘एक प्रयास महिला समिति’ के मूल उद्देश्यों और बीते वर्षों में किए गए सामाजिक कल्याणकारी कार्यों का विवरण उपस्थित लोगों के समक्ष रखा.
संस्था का उद्देश्य समाज के हर उस वर्ग तक मदद पहुँचाना है जिन्हें सहयोग की आवश्यकता है. घरेलू सहायिकाओं के योगदान को सम्मान देना इसी दिशा में एक छोटा सा प्रयास है
— ज्योत्सना अस्थाना, अध्यक्ष
मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन सीता सिंह ने किया जबकि समारोह के अंत में मुक्ता सिन्हा ने उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.
इन सदस्यों का रहा सराहनीय योगदान
इस आयोजन को सफल बनाने में समिति की इन सदस्यों का विशेष योगदान रहा मीनाक्षी, मंजूश्री, एम. सुनीता, साधना श्रवणी सोमना, नैना, अर्चना, ईरा, अनुपम लक्ष्मी, शर्मिला सांत्वना, कंचन लता, भानुमति एवं सरिता सिंह
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने भविष्य में भी इसी तरह के जनकल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया



