Uncategorized
रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है
उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूज्य माता रूपी सोरेन के निधन की सूचना से मर्माहत हूं, स्तब्ध हूं

रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूज्य माता रूपी सोरेन के निधन की सूचना से मर्माहत हूं, स्तब्ध हूं।
मरांग बुरु पुण्यात्मा को अपने निज धाम में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें।
रूपी चाची का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनका मुझे दिया गया पुत्रवत स्नेह सदैव मुझे उनकी याद दिलाता रहेगा। वो साक्षात ममता का स्वरूप थीं। प्रभु उनको मोक्ष प्रदान करें।


