Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ सामाजिक संगठनों और आम लोगों का आंदोलन शुरू साकची आम बगान से डीसी ऑफिस तक निकली विशाल रैली

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर जमशेदपुर में सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने गुरुवार को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है. इसे लेकर वरिष्ठ समाजसेवी एवं झामुमो नेता बबन राय के नेतृत्व में सैकड़ों महिला पुरुष साकची आम बगान से डीसी ऑफिस तक विशाल रैली निकाली गई रैली में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और वानर सेना की वेशभूषा में शामिल लोगों ने आकर्षण का केंद्र बने रहे

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ सामाजिक संगठनों और आम लोगों का आंदोलन शुरू साकची आम बगान से डीसी ऑफिस तक निकली विशाल रैली


जमशेदपुर – अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर जमशेदपुर में सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने गुरुवार को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है. इसे लेकर वरिष्ठ समाजसेवी एवं झामुमो नेता बबन राय के नेतृत्व में सैकड़ों महिला पुरुष साकची आम बगान से डीसी ऑफिस तक विशाल रैली निकाली गई रैली में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और वानर सेना की वेशभूषा में शामिल लोगों ने आकर्षण का केंद्र बने रहे

प्रदर्शनकारी उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और वहां प्रदर्शन करने के बाद उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र सौंपा

प्रदर्शनकारियों ने राम मंदिर चंदा प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी न्यायाधीश की निगरानी में कराने की मांग की. उनका कहना है कि अयोध्या में डबल इंजन की सरकार होने के कारण निष्पक्ष जांच संभव नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि केवल संपत राय और गोपाल यादव को पद से हटाने या निष्कासित करने से मामले की निष्पक्ष जांच पूरी नहीं हो जाती. प्रदर्शनकारियों का दावा है कि इस पूरे मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच होनी चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!