Uncategorized

गणेश पूजा के पावन अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार की पूजा-अर्चना

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित गणेश पूजा पंडालों में पूजा समितियों के निमंत्रण पर पहुंचकर भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की

गणेश पूजा के पावन अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार की पूजा-अर्चना

जमशेदपुर- गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित गणेश पूजा पंडालों में पूजा समितियों के निमंत्रण पर पहुंचकर भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की

दिनेश कुमार ने वीर भगत सिंह फैन्स क्लब, बजरंग नगर, गोलमुरी, 15 फीट गणेश पूजा कमिटी, बोगो कृस्टि मैदान, टेल्को, अमर सिंह बॉयज क्लब, नामदाबस्ती, गोलमुरी, अखिल भारतीय गण्डा समाज युवा समिति, नेहरू कॉलोनी, आंध्र संगम, सिदगोड़ा तथा दा क्लब ऑफ रजक रॉकर्स, भालूबासा सहित विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश का दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेशोत्सव हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का पर्व है, जो समाज में भाईचारे एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करता है।

दिनेश कुमार ने कहा कि जमशेदपुर की पहचान उसकी सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विविधता और आपसी भाईचारे से है। विभिन्न पूजा समितियों द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किए जा रहे गणेशोत्सव इसी गौरवशाली परंपरा को और मजबूत करते हैं।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ मनाने की अपील की।

इस दौरान संबंधित पूजा समितियों के पदाधिकारी श्रीनू राव, रामु राव अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!