झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी सतीश पाल मुंजनी, प्रदेश महामंत्री शशिभूषण राय, लोकसभा को-इंचार्ज शांतनु जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, आशुतोष सिंह ने झारखण्ड सरकार के मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की छोटी पुत्री समेत चार बच्चों की मृत्यु भीषण सड़क दुर्घटना में हो जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया है
कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शव के साथ रांची जाने वालों में रविंदर झा, बन्ना गुप्ता, सुधा गुप्ता, आशुतोष सिंह,फ़िरोज़ खां, कौहाल प्रधान, शिबू सिंह, दिनेश सिंह, नवनीत मिश्रा आदि अन्य कई लोग मौजूद थे

रांची- झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी सतीश पाल मुंजनी, प्रदेश महामंत्री शशिभूषण राय, लोकसभा को-इंचार्ज शांतनु जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, आशुतोष सिंह ने झारखण्ड सरकार के मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की छोटी पुत्री समेत चार बच्चों की मृत्यु भीषण सड़क दुर्घटना में हो जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सभी नेताओं ने नम आंखों से चारो परिवार पर एकाएक हृदय विदारक दु:ख के घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना किया है कि ईश्वर इस दु:ख से लड़ने की शक्ति प्रदान करें। इस दुखद घड़ी में पुरा कांग्रेस पार्टी मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह के परिवार के साथ खड़ा रहेगा।

उपरोक्त प्रेस विज्ञप्ति कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शव के साथ रांची जाने वालों में रविंदर झा, बन्ना गुप्ता, सुधा गुप्ता, आशुतोष सिंह,फ़िरोज़ खां, कौहाल प्रधान, शिबू सिंह, दिनेश सिंह, नवनीत मिश्रा आदि अन्य कई लोग मौजूद थे



