जमशेदपुर वूमेन फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आज लौहनगरी जमशेदपुर के ऐतिहासिक गुड़िया मैदान बिरसानगर में पश्चिम बंगाल की लड़कियों के साथ झारखंड की लड़कियों के बीच प्रदर्शनी मैच खेला गया
मैच का उदघाटन वूमेन फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट डी डी त्रिपाठी ने मैच का उदघाटन बॉल में कीक लगाकर किया दोनों ही टीमों की ओर से शानदार फुटबॉल का प्रदर्शन हुआ जिसमें झारखंड की टीम 2-1 से विजयी हुई! तीनों ही गोल प्रथम हाफ में हुआ! दूसरे हाफ़ में दोनों ही टीमों ने काफी संघर्ष किया पर गोल करने में कोई भी टीम सफल नहीं हुई और अंतिम स्कोर 2- 1 रहा

जमशेदपुर वूमेन फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आज लौहनगरी जमशेदपुर के ऐतिहासिक गुड़िया मैदान बिरसानगर में पश्चिम बंगाल की लड़कियों के साथ झारखंड की लड़कियों के बीच प्रदर्शनी मैच खेला गया ।

मैच का उदघाटन वूमेन फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट डी डी त्रिपाठी ने मैच का उदघाटन बॉल में कीक लगाकर किया दोनों ही टीमों की ओर से शानदार फुटबॉल का प्रदर्शन हुआ जिसमें झारखंड की टीम 2-1 से विजयी हुई! तीनों ही गोल प्रथम हाफ में हुआ! दूसरे हाफ़ में दोनों ही टीमों ने काफी संघर्ष किया पर गोल करने में कोई भी टीम सफल नहीं हुई और अंतिम स्कोर 2- 1 रहा और इस तरह से झारखंड की लड़कियों ने पश्चिम बंगाल क्लब टीम को हर दिया। खेल के सातवें मिनट में ही बंगाल की टीम ने एक गोल करके बढ़त बना ली थी । लेकिन फ्री किक पर झारखंड की स्वप्ना सोय ने शानदार गोलकर दोनों टीमों को बराबरी पर ला दिया । अंत में विजई गोल प्रथम हाफ के ठीक समाप्ति के पहले जिया बारी ने कॉर्नर से गेंद को बंगाल टीम के गोल में डालकर स्कोर 2-1 कर दिया जो अंततः विजयी गोल साबित हुआ।
झारखंड में लड़कियों के बीच फुटबॉल की लोकप्रियता को बढ़ाने और राष्ट्रीय टीम में झारखंड की भागीदारी को मजबूती देने के उद्देश्य से खेल मंत्रालय के पहल के तहत इस मैच का आयोजन किया गया था।
इस अवसर पर त्रिपाठी ने कहा कि हमारा उद्देश्य बेहतरीन प्रशिक्षण और राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड की लड़कियों के लिए अवसर प्रदान करना हैं।
श्री त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि यह एक सार्थक पहल है ।और हम सभी को अपने घर की लड़कियों को प्रोत्साहित करना चाहिए। क्योंकि खेल की अन्य विधाओ में यथा हाॅकी और क्रिकेट में झारखंड की अच्छी पहचान हैं । पर उस स्तर पर फुटबॉल में नहीं हैं। लेकिन आज झारखंड की टीम ने पूर्ण रूप से प्रशिक्षित बंगाल क्लब की टीम को पटकनी दे कर साबित किया कि अवसर मिलने पर झारखंड की टीम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी योगदान देने में सक्षम होगी।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने विजेता टीम के सदस्यों को विजेता मोमेंटम (, ट्रॉफी ) प्रदान किया
आज के खेल में रेफरी
बेनू धर बुधराम जी रहे जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने मे शाहिद ,प्रेम कुमार राय,मधु राय, बिराट कुमार ,दुबराज मंडल जामताड़ा से, मितेन गोराई आसनसोल से ,विक्रम चितरंजन से ।सविता पाण्डेय इंद्रजीत कौर ,मनप्रीत कौर ,अरनब डे,आदि का सहयोग रहा।




