कोल्हान विश्वविद्यालय ने दो व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के नाम बदले, नामांकन प्रक्रिया भी शुरू
कोल्हान विश्वविद्यालय की 44वीं अकादमिक परिषद् की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप दो व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के नाम में परिवर्तन किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जमशेदपुर स्थित करीम सिटी कॉलेज में संचालित "मास कम्युनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन" पाठ्यक्रम का नाम परिवर्तित कर "जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन" कर दिया गया है। वहीं "बी.एससी. (एनवायरनमेंट एंड वाटर मैनेजमेंट)" पाठ्यक्रम का नाम बदलकर "बी.एससी. एनवायरनमेंटल साइंस" कर दिया गया है

कोल्हान विश्वविद्यालय ने दो व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के नाम बदले, नामांकन प्रक्रिया भी शुरू
सिंहभूम चाईबासा – कोल्हान विश्वविद्यालय की 44वीं अकादमिक परिषद् की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप दो व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के नाम में परिवर्तन किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जमशेदपुर स्थित करीम सिटी कॉलेज में संचालित “मास कम्युनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन” पाठ्यक्रम का नाम परिवर्तित कर “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन” कर दिया गया है। वहीं “बी.एससी. (एनवायरनमेंट एंड वाटर मैनेजमेंट)” पाठ्यक्रम का नाम बदलकर “बी.एससी. एनवायरनमेंटल साइंस” कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पाठ्यक्रमों के नए नाम वर्तमान शैक्षणिक एवं व्यावसायिक आवश्यकताओं के अधिक अनुरूप हैं। इससे विद्यार्थियों को विषयों की स्पष्ट एवं व्यापक पहचान मिलने के साथ-साथ उच्च शिक्षा तथा रोजगार के अवसरों में भी लाभ होगा
इस बीच, कोल्हान विश्वविद्यालय की नामांकन समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के आलोक में शैक्षणिक सत्र 2026-30 के चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUGP) तथा 2026-29 के व्यावसायिक (Vocational) पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु चांसलर पोर्टल 16 जून 2026 से 05 जुलाई 2026 तक खुला रहेगा।
विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता के निर्देश पर आवेदन शुल्क को ₹100 से घटाकर मात्र ₹25 कर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे कम शुल्क का लाभ उठाते हुए अपनी पसंद के विषय में नामांकन की संभावना बढ़ाने के लिए एक से अधिक महाविद्यालयों में आवेदन करें।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे चांसलर पोर्टल पर आवेदन करते समय APAAR ID का उपयोग अवश्य करें, ताकि नाम, लिंग, जन्मतिथि एवं अन्य व्यक्तिगत विवरण स्वतः सही रूप में दर्ज हों और त्रुटियों की संभावना न्यूनतम रहे। जिन विद्यार्थियों के पास APAAR ID उपलब्ध नहीं है, वे आधार कार्ड के माध्यम से APAAR ID बनाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें




