दो दिवसीय राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन-2026 में कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) युवाओं में सेवा, स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसी उद्देश्य से एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय, पटना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा MY Bharat के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन-2026 का आयोजन 21–22 सितंबर 2026 को एसएस कॉलेज, पटना में किया गया।

दो दिवसीय राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन-2026 में कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
पटना- राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) युवाओं में सेवा, स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसी उद्देश्य से एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय, पटना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा MY Bharat के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन-2026 का आयोजन 21–22 सितंबर 2026 को एसएस कॉलेज, पटना में किया गया।
सम्मेलन का उदघाटन सोमवार को ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने किया। इस अवसर पर एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार, एसएस कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत, विभाग के निदेशक विकास कुमार तथा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अबु बकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उदघाटन सत्र में मंत्री ने कहा कि एनएसएस युवाओं में सेवा, सामाजिक संवेदनशीलता, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। स्वच्छ भारत अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’, जल-जीवन-हरियाली तथा अन्य सामाजिक अभियानों के माध्यम से युवाओं को समाज से जोड़ना आवश्यक है।
सम्मेलन में बिहार की 30 विश्वविद्यालयों तथा झारखंड की 22 विश्वविद्यालयों से एनएसएस के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस व्यापक सहभागिता के माध्यम से दोनों राज्यों में एनएसएस द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक, सामुदायिक एवं युवा-केंद्रित गतिविधियों, उपलब्धियों और उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों को साझा किया गया।
सम्मेलन के प्रथम दिन ‘State Wise NSS PPT Presentation’ के तहत बिहार एवं झारखंड में एनएसएस की गतिविधियों और उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों को साझा किया गया। इसके बाद New Age Volunteerism, जमीनी स्तर पर एनएसएस गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा समूह कार्य जैसे विषयों पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित हुए।
कोल्हान विश्वविद्यालय से प्रतिनिधित्व
इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन में कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा तथा विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न संस्थानों के एनएसएस प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन एवं अनुमति से कोल्हान विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रतिनिधियों ने इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में भाग लिया। कुलपति ने प्रतिभागियों को सम्मेलन में सहभागिता की अनुमति प्रदान करने के साथ-साथ उनके पटना में भाग लेने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में सहयोग किया।
झारखंड की ओर से कोल्हान विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभागियों में—
डॉ. मीनाक्षी मुंडा — प्रोग्राम कॉर्डिनेटर, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा
डॉ. पूनम कुमारी — जामिनी कांत बी.एड. कॉलेज, सालबनी
डॉ. अंजू कुमारी — स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सालबनी
श्रीमती पूनम कुमारी — डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कदमा
श्री राजा राम धनवार — मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, चक्रधरपुर
डॉ. मनोज महतो — काशी साहू कॉलेज, सरायकेला
डॉ. ओम प्रकाश — इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन, सरायकेला
रवि राज पासवान — एनएसएस स्वयंसेवक, इतिहास विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय
ने भाग लिया।
दूसरे दिन सम्मेलन में ‘Viksit Bharat @2047 में NSS Youth की भूमिका – Not Me, But You से Nation First तक’, ‘Role of Youth in Viksit Bharat @2047’ तथा PFMS & TSA Hybrid Model पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गए। साथ ही विभिन्न समूहों ने एनएसएस से जुड़े विषयों पर प्रस्तुतियां दीं और जमीनी स्तर पर एनएसएस गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव एवं कार्ययोजनाएं साझा कीं।
सम्मेलन का समापन प्रमाण-पत्र वितरण, समूह फोटो एवं प्रतिभागियों के बीच विचारों के अनौपचारिक आदान-प्रदान के साथ हुआ। सम्मेलन ने बिहार एवं झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों के एनएसएस पदाधिकारियों, कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को एक साझा मंच प्रदान किया, जहां उन्होंने अपने अनुभवों, नवाचारों और कार्यप्रणालियों को साझा किया।




