भारत संस्कार ट्रस्ट ने शिक्षा सप्ताह 2026 के अंतर्गत, आदित्यपुर, भाटिया बस्ती स्थित संस्कार प्ले स्कूल में देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया
जिसकी मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम की पूर्व सांसद सुमन महतो थीं विशिष्ठ अतिथि बैंक ऑफ इंडिया आदित्यपुर के प्रबंधक सुभाष मोदी और सम्मानित अतिथियों में फिल्म और टीवी धारावाहिक के अभिनेता गम्हरिया निवासी मनमोहन शर्मा महासचिव सह वार्ड पार्षद डॉक्टर नथुनी सिंह संगठन सचिव प्रमोद गुप्ता , डीके सिंह थे . इस प्रतियोगिता की निर्णायक मुंबई से आयीं ख्याति प्राप्त नृत्यांगना और मॉडल टीचर अफरीना खान थीं

सभी अतिथियों के सरस्वती माँ की तस्वीर पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलन करने के बाद देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता प्रारंभ हो गयी. एक से बढ़कर एक नृत्यों से उपस्थित सभी दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए.
इस एकल नृत्य प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम,सरायकेला, सोनुआ प्रखंड पश्चिम सिंहभूम के अनेक विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी उभरती प्रतिभा का परिचय दिया.
समारोह की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ने संस्था के उद्देश्य और भविष्य की योजना की जानकारी दी.
अपने संबोधन में पूर्व सांसद सुमन महतो संस्था द्वारा आयोजित नृत्य प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की छिपी प्रतिभा को भारत संस्कार ने संवारने का काम किया है ,मेरी तरफ से संस्था को हरसंभव सहयोग रहेगा. उपाध्यक्ष श्री एस डी प्रसाद और धन्यवाद ज्ञापन महासचिव डाक्टर नथुनी सिंह ने किया.समारोह को संस्कार प्ले स्कूल की प्राचार्य श्रीमती उर्वशी विद्यालय की शिक्षिका ज्योति, मुनमुन, आकृति, रिया, सुबीर और राज नृत्य टीचर, ज्योति योग, सुनील ड्रॉइंग, सहयोगी अंजना, सावित्री ने सफल बनाने में सहयोग किया.
आज की प्रतियोगिता का परिणाम एक नजर में
प्रथम स्थान – डी ए वी पब्लिक स्कूल एन आई टी और भाटिया मध्य विद्यालय, आदित्यपुर.
द्वितीय स्थान – संस्कार प्ले स्कूल, भाटिया बस्ती और न्यू काॅलोनी उच्च विद्यालय, आदित्यपुर.
तृतीय स्थान – सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर संस्कार प्ले स्कूल, जूनियर ग्रुप और गुरुकुल, सोनुआ प्रखंड पश्चिम सिंहभूम.