भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय आम बागान साकची के सभाकक्ष में दिनांक 27 जून 2026, शनिवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे से संगठन की कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई
बैठक का शुभारंभ स्काउट-गाइड प्रार्थना के साथ हुआ उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। बैठक का संचालन जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार ने किया। बैठक की अध्यक्षता जिला कब्स कमिश्नर श्याम कुमार शर्मा ने किया

जमशेदपुर- भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय आम बागान साकची के सभाकक्ष में दिनांक 27 जून 2026, शनिवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे से संगठन की कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई

बैठक का शुभारंभ स्काउट-गाइड प्रार्थना के साथ हुआ उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। बैठक का संचालन जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार ने किया। बैठक की अध्यक्षता जिला कब्स कमिश्नर श्याम कुमार शर्मा ने किया।

बैठक में निम्नलिखित पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे:
1. जिला सचिव – चंद्रमणि मोदी
2. जिला संगठन आयुक्त – नरेश कुमार
3. जिला कमिश्नर (कब्स) – श्याम शर्मा
4. जिला स्काउट प्रशिक्षक – नीरज शुक्ला
5. सहायक आयुक्त (स्काउट) – मानस रंजन पात्र
6. जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के लगभग 50 स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, संगठन के पदाधिकारी सदस्यगण तथा नोडल शिक्षक
जिला सचिव चंद्रमणि मोदी ने सभी शिक्षकों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए परिचय कराया। तत्पश्चात बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई। एजेंडावार चर्चा करते हुए पूर्व बैठक के प्रस्तावों की संपुष्टि की गई तथा विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श कर भविष्य की रणनीति तय की गई।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय-
1. जिले के अधिक से अधिक सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों को संगठन से जोड़ने एवं उन्हें पंजीकृत करने का निर्णय लिया गया।
2. समय-समय पर प्रथम द्वितीय और तृतीय सोपान के प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करने पर सहमति बनी।
3. संगठन का जिला स्तरीय चुनाव अगस्त 2026 माह तक संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। इसके पूर्व चुनाव की सभी प्रक्रियाएँ पूर्ण कर ली जाएँगी।
4. चुनाव हेतु राज्य मुख्यालय से अनुमोदन लेने तथा पर्यवेक्षक की नियुक्ति के लिए आवेदन प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।
5. जुलाई माह में राज्य पुरस्कार हेतु परिक्षण (जांच ) शिविर का आयोजन करना।
6. जिला के स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं जिन्होंने बीते वर्ष राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त किया है उनके लिए सम्मान समारोह का आयोजन करना।
7. स्काउट और गाइड के शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए एक दिवसीय बिगनर्स प्रशिक्षण शिविर और सात दिवसीय बेसिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करना।
बैठक के अंत में सहायक आयुक्त (स्काउट) मानस रंजन पात्र ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

