Uncategorized

झामुमो के केंद्रीय महासचिव गुरुचरण बाबू से मिले वरिष्ठ कांग्रेस नेता फूलकांत झा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पीडीएस संघ के प्रदेश सचिव और जिला अध्यक्ष फूलकांत झा ने चांडिल स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव गुरुचरण बाबू के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना गुरुचरण बाबू पिछले लगभग 15 दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं

झामुमो के केंद्रीय महासचिव गुरुचरण बाबू से मिले वरिष्ठ कांग्रेस नेता फूलकांत झा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

सरायकेला-खरसावां- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पीडीएस संघ के प्रदेश सचिव और जिला अध्यक्ष फूलकांत झा ने चांडिल स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव गुरुचरण बाबू के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना गुरुचरण बाबू पिछले लगभग 15 दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं
इस अवसर पर फूलकांत झा ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि गुरुचरण बाबू जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पुनः आम जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना की
फूलकांत झा ने बताया कि उनके परिवार और गुरुचरण बाबू के परिवार के बीच पिछले लगभग 40 वर्षों से आत्मीय एवं पारिवारिक संबंध रहे हैं। इसी स्नेह और आत्मीयता के कारण वे व्यक्तिगत रूप से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे
इस मौके पर देव प्रकाश देवता, गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा तथा मनोहर मंडल भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरुचरण बाबू (मामाजी) के शीघ्र स्वस्थ होकर जनसेवा में पुनः सक्रिय होने की कामना की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!