भारत संस्कार शिक्षा सप्ताह 2026 के लिए आदित्यपुर संस्कार प्ले स्कूल में योग और हनुमान चालीसा की आठ पंक्तियाँ प्रस्तुत करने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्राचार्य संध्या प्रधान, जबकि विशिष्ठ अतिथियों में वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष राम चन्द्र पासवान थे. सभी अतिथियों के माँ सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलन के बाद रामचन्द्र पासवान ने योग प्रस्तुत किया

भारत संस्कार शिक्षा सप्ताह 2026 के लिए आदित्यपुर संस्कार प्ले स्कूल में योग और हनुमान चालीसा की आठ पंक्तियाँ प्रस्तुत करने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्राचार्य संध्या प्रधान, जबकि विशिष्ठ अतिथियों में वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष राम चन्द्र पासवान थे.

सभी अतिथियों के माँ सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलन के बाद रामचन्द्र पासवान ने योग प्रस्तुत किया

जिसमें शीर्षासन ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया.
योग प्रतियोगिता का संचालन उपाध्यक्ष एस डी प्रसाद ने किया महासचिव सह वार्ड पार्षद डॉक्टर नथुनी सिंह ने प्राचीन समर्पित शिक्षाविदों के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये.

धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य उर्वशी मेहता ने किया. समारोह की अध्यक्षता विनोद वार्ष्णेय ने की
इस समारोह में अनेक शिक्षक, अभिभावक मौजूद थे
समारोह को सफल बनाने में प्राचार्य उर्वशी मेहता, शिक्षिका मुनमुन, आकृति, रिया, ज्योति, सुबीर, सुनील सहयोगी अंजना, सावित्री में सहयोग किया

आज के परिणाम एक नजर में.
ग्रुप योग
प्रथम स्थान -संस्कार प्ले स्कूल, आदित्यपुर.
द्वितीय स्थान- गुरुकुल सोनुआ प्रखंड, पश्चिम सिंहभूम.
योग.
प्रथम स्थान- काजल विरोली, संस्कार प्ले स्कूल, आदित्यपुर.
एवं बिरसा रुगु, गुरुकुल सोनुआ प्रखंड, पश्चिम सिंहभूम.
द्वितीय स्थान – अस्मिता दास और तृतीय स्थान – आलोक कैवर्त ,गुरुकुल, सोनुआ प्रखंड ,पश्चिम सिंहभूम.
हनुमान चालीसा की आठ पंक्तियों की प्रस्तुति.
प्रथम स्थान – अद्विक वार्ष्णेय,
वर्ग- दो,
चिन्मय विद्यालय, साऊथ पार्क, जमशेदपुर.
द्वितीय स्थान-तेजस्वी सिंह , वर्ग एक, संस्कार प्ले स्कूल, आदित्यपुर.
सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों और पुरस्कार वितरण समारोह का स्थान, दिन और समय की घोषणा सितंबर के पहले सप्ताह में की जायेगी.



