Uncategorized

मुक्तेश्वर धाम हरिणा में बनेंगे कॉटेज, स्विमिंग पूल और चिल्ड्रेन पार्क, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

क्षेत्र के लोगो को मिलेगा हेमंत सरकार का तोहफा, अक्टूबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

मुक्तेश्वर धाम हरिणा में बनेंगे कॉटेज, स्विमिंग पूल और चिल्ड्रेन पार्क, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

क्षेत्र के लोगो को मिलेगा हेमंत सरकार का तोहफा, अक्टूबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

पोटका – पोटका प्रखंड के मुक्तेश्वर धाम हरिणा मंदिर प्रांगण स्थित बायो डायवर्सिटी पार्क में पर्यटकों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से यहां कॉटेज, ट्री हाउस कॉटेज, स्विमिंग पूल एवं चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य मुक्तेश्वर धाम हरिणा को राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में विकसित करना है।

14 कॉटेज, चार ट्री हाउस और बच्चों के लिए आधुनिक पार्क बनेगा

विधायक ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से बायो डायवर्सिटी पार्क का निर्माण कराया गया है, जिसका कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब पर्यटकों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए यहां 14 आधुनिक कॉटेज, चार ट्री हाउस कॉटेज, स्विमिंग पूल तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन सभी निर्माण कार्यों को अक्टूबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

हरिणा बनेगा झारखंड का प्रमुख पर्यटन केंद्र – संजीव सरदार

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुक्तेश्वर धाम हरिणा आज पूरे झारखंड का एक ऐतिहासिक धार्मिक एवं पर्यटन स्थल बन चुका है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। नई पर्यटन सुविधाएं विकसित होने के बाद झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार एवं अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर आवास एवं मनोरंजन की सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार हरिणा को एक समग्र धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बज्रांकन दंडपात, दीपंकर सीट, विकास पंडा, वनरक्षी किशोर सोरेन, कल्याण साहू, रविंद्रनाथ महतो, पुष्पा मुर्मू, शिवचरण हेम्ब्रम, निवास हेम्ब्रम, नवीन झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!