गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ के तत्वावधान में एक स्मार पत्र आज मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के नाम संबोधित पत्र समर्पित किया गया है
जिसकी प्रतिलिपि स्वास्थ्य मंत्री झारखंड सरकार स्वास्थ्य सचिव झारखंड सरकार उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी झारखंड रांची को समर्पित किया गया है दिए गए आवेदन में मांग करते हुए स्वास्थ विभाग में प्रतिनियुक्ति गृह रक्षा वाहिनी के जवानों का कर्तव्य भत्ता बकाया एवं लंबित पड़ा है जिसका भुगतान आज तक गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को प्राप्त नहीं हुआ है

जमशेदपुर – गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ के तत्वावधान में एक स्मार पत्र आज मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के नाम संबोधित पत्र समर्पित किया गया है जिसकी प्रतिलिपि स्वास्थ्य मंत्री झारखंड सरकार स्वास्थ्य सचिव झारखंड सरकार उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी झारखंड रांची को समर्पित किया गया है दिए गए आवेदन में मांग करते हुए स्वास्थ विभाग में प्रतिनियुक्ति गृह रक्षा वाहिनी के जवानों का कर्तव्य भत्ता बकाया एवं लंबित पड़ा है जिसका भुगतान आज तक गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को प्राप्त नहीं हुआ है परिणाम फल स्वरुप कार्यरत गृह रकक्षों के परिवार के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है बाल बच्चो की पढ़ाई लिखाई भी बाधित हो रही है स्कूल का फीस भी समय पर जमा नहीं होने के कारण इसका असर बाल बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है अब तो राशन दुकानदार भी राशन देना बंद कर दिए हैं उनका कहना है कि पहले की बकाया राशि का भुगतान करें इसके पश्चात ही राशन दे पाएंगे प्राप्त जानकारी के आधार पर कहना है कि यह बकाया राशि पूरे झारखंड राज्य के स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रति नियुक्त गृह रक्षा वाहिनी को झेलना पड़ रहा है मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सदर अस्पताल के अलावा राज्य के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य उप केन्द्रों में गृह रक्षा वाहिनी जवानों की विधि व्यवस्था संधारण हेतु ड्यूटी लगाई गई है इन स्थानों में प्रति नियुक्त गृह रक्षों का कर्तव्य भत्ता बकाया एवं लंबित पड़ा है दिए गए पत्र में यह अनुरोध किया गया है कि जनहित में मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले को अपने संज्ञान में लेकर यथाशीघ्र स्वास्थ्य विभाग में प्रतिनियुक्ति गृह रक्षा वाहिनी के जवानों का बकाया लंबित कर्तव्य भत्ता की राशि का यथाशीघ्र भुगतान करवाने की कृपा करेंगे उक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता कमल कुमार शर्मा के द्वारा दी गई उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में मुलाकात कर बकाया राशि का भुगतान हेतु अनुरोध किया जाएगा




