Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जदयू ने बोड़ाम, कमलपुर एवं पटमदा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की, संगठन विस्तार और कार्यकर्ता सम्मेलन की बनी रणनीति

जनता दल यूनाइटेड की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत लावजोड़ा गांव में संपन्न हुई। बैठक जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पटमदा मंडल अध्यक्ष श्री मिहिर कुमार महतो ने की। बैठक में जदयू के जिला उपाध्यक्ष, राज्य परिषद सदस्य एवं जुगसलाई विधानसभा प्रभारी भास्कर मुखी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

जदयू ने बोड़ाम, कमलपुर एवं पटमदा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की, संगठन विस्तार और कार्यकर्ता सम्मेलन की बनी रणनीति

पटमदा – जनता दल यूनाइटेड की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत लावजोड़ा गांव में संपन्न हुई। बैठक जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पटमदा मंडल अध्यक्ष मिहिर कुमार महतो ने की। बैठक में जदयू के जिला उपाध्यक्ष, राज्य परिषद सदस्य एवं जुगसलाई विधानसभा प्रभारी भास्कर मुखी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से तीनों मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई। श्री सुधांशु मंडल को बोड़ाम मंडल अध्यक्ष, सागर चंद्र महतो को कमलपुर मंडल अध्यक्ष तथा मिहिर कुमार महतो को पटमदा मंडल अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत अध्यक्षों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

बैठक में पटमदा, बोड़ाम एवं कमलपुर क्षेत्र में पार्टी के संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि तीनों मंडलों में संगठन विस्तार का कार्य पूर्ण होने के उपरांत एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें पार्टी की नीतियों, विकास के मुद्दों तथा जनसरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की जाएगी।

मुख्य अतिथि भास्कर मुखी ने अपने संबोधन में कहा कि जनता दल यूनाइटेड विकास, सामाजिक न्याय और जनसेवा की राजनीति को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करना ही हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि पटमदा, बोड़ाम और कमलपुर क्षेत्र में जदयू लगातार मजबूत हो रही है तथा आने वाले दिनों में संगठन प्रत्येक पंचायत और प्रत्येक बूथ तक पहुंचेगा। संगठन जितना सशक्त होगा, जनता की आवाज उतनी ही मजबूती से उठेगी। कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत के बल पर जदयू क्षेत्र में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी।

श्री मुखी ने नवमनोनीत मंडल अध्यक्षों से संगठन को नई ऊर्जा देने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार अभियान को सफल बनाने और आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य रूप से सागर चंद्र महतो, राजेश कुम्भकार, सुकुमार दास, समीर महतो, संतोष सिंह, भीम महतो, निर्मल रजक, भीमसेन महतो, सुदेश मुखी, तरुण मुखी, जितेन मुखी, नरेश मुखी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उक्त जानकारी भास्कर मुखी जिला उपाध्यक्ष, राज्य परिषद सदस्य एवं जुगसलाई विधानसभा प्रभारी जनता दल यूनाइटेड जमशेदपुर ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!