Uncategorized

एसपीएसबी इंटर स्टील प्लांट स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में टाटा स्टील बनी ओवरऑल चैंपियन

जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के स्विमिंग पूल एरीना में आयोजित इंटर स्टील प्लांट स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में टाटा स्टील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं, आईएसपी बर्नपुर 11 अंकों के साथ उपविजेता रही

एसपीएसबी इंटर स्टील प्लांट स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में टाटा स्टील बनी ओवरऑल चैंपियन

जमशेदपुर- जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के स्विमिंग पूल एरीना में आयोजित इंटर स्टील प्लांट स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में टाटा स्टील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं, आईएसपी बर्नपुर 11 अंकों के साथ उपविजेता रही।

चैंपियनशिप में पांच स्टील प्लांट—टाटा स्टील, आईएसपी बर्नपुर, आरआईएनएल विशाखापत्तनम, जेएसडब्ल्यू विजयनगर (बेल्लारी) और राउरकेला स्टील प्लांट—के 40 तैराकों ने भाग लिया। इन खिलाड़ियों ने सात स्पर्धाओं में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर टाटा स्टील के चीफ (सिक्योरिटी एंड ब्रांड प्रोटेक्शन) जितेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शैलेश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी तथा हेड – स्पोर्ट्स इवेंट्स एंड ट्रेनिंग सेंटर्स मनीष सिन्हा भी उपस्थित थे। चैंपियनशिप के दौरान अंतरराष्ट्रीय तैराक एवं टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी राम बालक सिंह भी मौजूद थे।

चैंपियनशिप का संचालन संजय मिश्रा, फिरोज खान और युवराज पटेल ने किया। यह आयोजन प्रतिस्पर्धी खेलों के माध्यम से खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने तथा विभिन्न स्टील प्लांट के बीच आपसी सहयोग और सौहार्द को मजबूत करने की टाटा स्टील की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!